औरैया 05 मार्च *युक्रेन से लौटे छात्र से डीएम ने की मुलाकात, जाना हाल चाल*
*औरैया।* यूक्रेन से लौट कर आए छात्र दिव्यांशू शेखर पुत्र हरीश कुमार त्रिपाठी से शनिवार को जिलाधिकारी सुनील कुमार वर्मा ने मुलाकात करते हुए कुशलक्षेम जाना। डीएम ने तिलक नगर स्थित छात्र के घर पहुंचे और उसके माता-पिता से भी बातचीत की। दिव्यांशु शेखर ने बताया कि वह एमबीबीएस की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन गए थे परंतु रूस और यूक्रेन के मध्य युद्ध शुरू हो जाने के कारण वो 27 फरवरी को लौट कर अपने घर आ गए थे। जिलाधिकारी ने बताया कि औरैया के 12 छात्र-छात्राएं संकटग्रस्त यूक्रेन में फंसे थे , जोकि अब सभी छात्र सकुशल अपने घर वापस आ चुके है। इस दौरान एसडीएम औरैया मनोज कुमार सिंह व तहसीलदार मौजूद रहें।

More Stories
अयोध्या 3 अप्रैल 26*हॉस्पिटल की लापरवाही से हुई जच्चा बच्चा की मौत !
चंडीगढ़ *3 अप्रैल 2026*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर *🕎हरियाणा की टॉप 20 बड़ी खबरें..!*
सहारनपुर 3 अप्रैल 26*तीतरों में किसानों के नलकूपों से केबल-स्टार्टर चोरी, गश्त न होने से चोरों के हौसले बुलंद…*