औरैया 05 नवंबर *मिशन शक्ति नारी सुरक्षा के प्रति किया गया जागरूक*
*डायल 1090 महिलाओं के लिए बनी संजीवनी*
*ककोर, औरैया।* जिला मुख्यालय के पास जनता इंटर कॉलेज ककोर में आने जाने वाली छात्राओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग बहुत सतर्क है। इसी क्रम में आज मिशन नारी शक्ति सुरक्षा, सम्मान, स्वावलंबन के अंतर्गत स्कूल में आने जाने वाली छात्राओं को महिला पुलिस द्वारा जागरूक किया जा रहा है।
महिला पुलिस ने छात्राओं से बातचीत में कहा अगर कोई आपसे असम्मानजनक तरीके से व्यवहार करता है।तो तुरंत पुलिस हेल्प लाइन 1090 को सूचित करें। यदि आपके साथ घरेलू हिंसा भी होती है तब भी आप पुलिस सहायता ले सकती हैं। लेकिन इस मामले की जांच की जाएगी आप गलत शिकायत करने से बचें। यदि आपको फोन, इंटरनेट के माध्यम से कोई भी परेशान करता है, तो आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी और तुरंत मदद की जाएगी। यदि सार्वजनिक स्थल या कार्यस्थल पर कोई छेड़खानी हिंसा करता है, तो 1090 पर सूचित करने से पुलिस सहायता तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। किसी के साथ स्वयं गलत व्यवहार ना करें। गलत नही बोलें, यदि कोई गलत व्यवहार करता है, तो उसकी तुरंत सूचना 1090 पर दें। यह महिला सुरक्षा के लिए अति आवश्यक है। इस विषय की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष ललिता कुमारी साथ में पिंकी यादव, बंदना , सुमन मौजूद रही।

More Stories
सहारनपुर 14 मार्च 26*गांव महंगी में छापा: घरेलू गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण पकड़ा
कानपुर नगर 14 मार्च 26*राष्ट्रीय लोक अदालत का आज दिनांक- 14.03.2026 को आयोजन किया गया
पूर्णिया बिहार14फरवरी26* सत्र न्यायाधीश एवं डीएम ने चिराग रोशन कर पूर्णिया में शुरू किया राष्ट्रीय लोक अदालत