औरैया 05 जून *वृक्षारोपण के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का लिया संकल्प*
*सक्षम व सवर्ण समाज सेवा संस्थान ने किया वृक्षारोपण*
*दिबियापुर,औरैया।* बाबू दयाराम नगर स्थित सक्षम संगठन कार्यालय दिबियापुर में सक्षम व सवर्ण समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने बेल का वृक्ष लगाकर पर्यावरण दिवस मनाया। इस अवसर पर सक्षम संगठन प्रांत सह सचिव पंकज तिवारी, महिला प्रांत उपाध्यक्ष सुमन चतुर्वेदी, महिला जिलाध्यक्ष सम्पूर्णा त्रिपाठी, नगर अध्यक्ष दिबियापुर आकाश मिश्रा ने कहा कि सक्षम संगठन इस वर्ष बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कार्य करेगा।
सवर्ण समाज सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष अनिल तिवारी कोर कमेटी सदस्य उमेश द्विवेदी,विजय चतुर्वेदी, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत त्रिपाठी,युवा मोर्चा जिला महामंत्री रवि तिवारी ने कहा संगठन ने पिछले वर्षों में भी बड़े स्तर पर वृक्षारोपण कार्य किया है। इस वर्ष बड़े स्तर पर बेल के वृक्ष लगाने का कार्य किया जाएगा। सक्षम व सवर्ण समाज सेवा संस्थान के पदाधिकारियों ने वृक्षारोपण हेतु बड़े पैमाने पर अभियान चलाने का संकल्प लिया।रिपोर्टर सत्य प्रकाश वाजपेई

More Stories
नई दिल्ली 2 अप्रैल 26*आरबीआई जल्दी ही भारत में एक नया नियम शुरू करने जा रहा
लखनऊ २ अप्रैल 26*UP आवास विकास के बॉस आज SC के कटघरे में!
सुल्तानपुर 2 अप्रैल 26*कप्तान की विदाई में कार्मिकों ने बहाए आंसू !!