औरैया 04 जनवरी *लोकतंत्र सेनानी का निधन, दी सलामी*
*अछल्दा,औरैया।* सरांय बाजार निवासी लोकतंत्र रक्षक सेनानी सूरज प्रसाद गुप्ता नेता जी (80) पुत्र सोने लाल का सोमवार देर रात निधन हो गया। मंगलवार दोपहर दोपहर मौके पर पहुंचे उप जिलाधिकारी बिधूना राम अवतार ,क्षेत्राधिकारी अजीतमल प्रदीप कुमार, थानाध्यक्ष राकेश कुमार ने राजकीय सम्मान के साथ पुष्प अर्पित कर नमन किया। उसके बाद गार्ड आफ आनर दिया।
सूरज प्रसाद गुप्ता कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे। कई बार जेल जा चुके सूरज गुप्ता को मुलायम सरकार ने लोकतंत्र सेनानी की उपाधि से नवाजा था। उनका अंतिम संस्कार कस्बा स्थित नेविंलगज नदी के किनारे पर किया गया ने मुखाग्नि दिया। इस मौके पर नगरपंचायत अध्यक्ष राजू पोरवाल पूर्व ब्लाक प्रमुख राकेश यादव प्रधान संजय ठाकुर अध्यापक महेंद्र यादव उनके पुत्र बबलू गुप्ता ब मोहन सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

More Stories
मथुरा 26 मार्च 26* नवरात्रि के पावन पर्व पर mission Shakti*के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक करने हेतु दिशा निर्देश
मथुरा 26 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा एक अभियुक्त को अवैध गांजा 500 ग्राम के साथ किया गया गिरफ्तार ।*
लखनऊ 26 मार्च 26*मुख्यमंत्री ने पेट्रोल और रसोई गैस की किल्लत को लेकर फैल रही अफवाहों पर बयान दिया,