October 16, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 04 जनवरी *भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन*

औरैया 04 जनवरी *भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन*

औरैया 04 जनवरी *भाजपा महिला मोर्चा सम्मेलन का हुआ आयोजन*

*बिधूना,औरैया।* मंगलवार को कस्बे के रामलीला मैदान में आयोजित भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा के सम्मेलन में मुख्य अतिथि कानपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण ने कहा की मातृशक्ति अब जाग चुकी है। अब उसे कोई भी दल गुमराह नहीं कर सकता। उन्होंने कहा पिछली सरकारों में महिलाओं का शोषण होता रहा है, और यदि किसी महिला ने शोषण के विरुद्ध आवाज उठाने का प्रयास किया तो उसकी आवाज को दबा दिया गया। कहा भाजपा शासन में महिलाएं अपने को जहाँ सुरक्षित महसूस कर रही है आत्मनिर्भर भी हो रही है| इस अवसर पर उन्होंने भाजपा द्वारा महिलाओं के हित में चलाई जा रही योजनाओं का जिक्र करते हुए स्वयं सहायता समूह, समूह सखी ,आशा बहुओं , आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं आदि के मानदेय में भाजपा सरकार द्वारा की गयी सम्मानजनक वृद्धि के लिये प्रदेश सरकार एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सराहना की। उन्होंने कहा कि सपा सरकार में महिलाएं, लडकियां घर से बाहर निकलने में सौ बार सोचती थी और जब तक घर वापस सुरक्षित नहीं आ जाती थी तब तक घर वाले भी परेशान रहते थे| कहा आज महिलायें बेखौफ होकर कहीं भी किसी भी वक्त आ जा सकती हैं और अपना कार्य कर सकती हैं। इस अवसर पर उन्होंने महिलाओं से हाथ उठाकर भाजपा की भारी बहुमत से सरकार बनाने का संकल्प दिलाया। सम्मेलन की विशिष्ट अतिथि एवं छेत्रीय मंत्री उर्विजा दीक्षित ने महिलाओं को भाजपा सरकार की योजनाओं एवं भरपूर सम्मान का विस्तार से जिक्र किया। उन्होंने कहा स्वयं सहायता समूह आदि के माध्यम से आज महिलाएं आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की कोरोना काल में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रही है।उन्होंने कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। इस अवसर पर भाजपा नेत्री एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ प्रकल्प की प्रदेश सह संयोजक मंजू सिंह सेंगर ने भी भाजपा सरकार की केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं का सिलसिलेवार जिक्र किया साथ ही उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए भाजपा को पुनः एक बार प्रदेश में स्थापित करने का संकल्प दिलाया। इस अवसर पर सम्मेलन में आयी मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि क्षेत्रीय मंत्री राजेन्द्र सिंह चौहान ,भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीराम मिश्रा , प्रमोद अग्रहरि ,आशीष दुबे आदि अतिथियों का महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष मंजू सिंह चौहान ने प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत सम्मान किया जबकि सम्मेलन में आये सहयोगियों महिलाओं का आभार प्रकट किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा महिला मोर्चा की मंडली गांव गांव जाकर महिलाओं की समस्याओं के बारे में जानकारी करेगी साथ ही भाजपा की जन हितकारी योजनाओं को जन जन तक पहुँचाने का कार्य करेगी। कहा जो भी समस्याएं होंगी उनका प्रशासन से लेकर शासन स्तर तक निराकरण कराने का प्रयास किया जायेगा। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अरुणा सक्सेना ,पूर्व जिलाध्यक्ष गुडिया कठेरियि , जिला मंत्री सुलोचना प्रजापति, निर्मला सिंह चौहान ,स्नेह लता मंडल अध्यक्ष सरिता राजावत मंडल अध्यक्ष आशीष वर्मा , मनोज कुमार सिंह चौहान विधानसभा विस्तारक राघवेंद्र उपाध्याय प्रशंसा पोरवाल ज्योति दोहरे ,आदि भारी स्ख्या में महिलाएं मौजूद थी। अपेक्षा से अधिक महिलाओं की भारी भीड जुटने पर आयोजकों को कई बार टेंट से कुर्सियाँ मगवानी पडीं। इस अवसर पर महिलाओं ने गीत आदि भी प्रस्तुत किये |संचालन प्रशंसा पोरवाल ने किया।