February 15, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

औरैया 03 सितंबर *तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा ठौर मौत*

औरैया 03 सितंबर *तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा ठौर मौत*

औरैया 03 सितंबर *तेज रफ्तार बस ने मासूम को रौंदा ठौर मौत*

*औरैया।* स्थानीय ब्लॉक में तैनात एक कर्मचारी सड़क पार कर दूसरी तरफ गया हुआ था। उसी समय उसका मासूम पुत्र शुक्रवार की दोपहर पैदल रोड पार कर रहा था, उसी समय पर बस चालक ने मासूम को रौंद दिया। जिससे उसकी ठौर मौत हो गई। मासूम की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने बताया कि अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जनपद जालौन उरई निवासी राजवीर पाल सदर ब्लॉक में चालक के पद पर तैनात है। जालौन रोड पर वह कल्लू मिश्रा के मकान में किराए पर रहता है। शुक्रवार की दोपहर लगभग दो बजे वह जालौन रोड स्थित अपने घर से निकलकर सड़क पार कर दूसरी तरफ जा रहा था। इसी बीच उसका चार वर्षीय मासूम पुत्र दीपक पीछे से भागता हुआ सड़क पार करने लगा। तभी जालौन की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बस ने उसे कुचल दिया। बस की रफ्तार इतनी तेज थी कि चालक के ब्रेक लगाने के बाद भी काफी दूर तक मासूम बस में फंसकर लगभग 10 मीटर तक सड़क पर रगड़ता चला गया। मासूम को बस के नीचे आता देख चालक बस छोड़कर मौके से भाग निकला। मासूम को कुचला देख पिता समेत मां व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। जहां मां का रो-रो कर बुरा हाल था। मासूम का खून देख पिता भी दहाड़े मारकर रोता रहा। इधर सड़क के बीचों-बीच बस के खड़े होने से सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइनें लग गई। जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। जहां परिजनों को समझा-बुझाकर मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने बस को कब्जे में लेकर कोतवाली पहुंचाया। इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार पांडेय ने बताया कि बच्चे को कुचलने वाली बस के मालिक व चालक का पता किया जा रहा है। पीडि़त पक्ष की तहरीर मिलने पर संबंधित के खिलाफ रिपोर्ट की जाएगी।

Taza Khabar