औरैया 03 नवम्बर *सपाइयों ने स्मृति दीप जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की*
*औरैया।* समाजवादी पार्टी ने बुधवार को अपने सभी कार्यकर्ताओं और सहयोगियों से हर महीने की तीसरी तारीख को लखीमपुर किसान स्मृति दिवस मनाने के आदेश को लेकर बुधवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देशानुसार सपा जिलाध्यक्ष औरैया राजवीर सिंह तथा जनपद के समाजवादी साथियों ने ग्राम जड़कडु में लखीमपुर व सभी शहीद हुए किसान भाईयो तथा शहीद सैनिक भाइयों की स्मृति में स्मृति दीप जलाकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने बताया कि इसका उद्देश्य लोगों को तीन अक्टूबर की लखीमपुर खीरी हिंसा और ‘भाजपा की क्रूरता’ को याद दिलाना है। बता दें कि हिंसा में आठ लोगों की मौत हो गई जिसमें से चार किसान थे, जिन्हें कथित तौर पर भाजपा कार्यकर्ताओं को ले जा रहे एक वाहन ने टक्कर मार दी थी। इस अवसर पर शैलेंद्र अंबेडकर, सत्यदेव सिंह ,धीरेंद्र दोहरे राजू यादव पिंकू फौजी आदि लोग मौजूद रहे।

More Stories
कानपूर नगर १६ फरवरी २६ * भ्रष्टाचारियों का हल्ला बोल, सच उजागर करने पर लिखाया गया फर्जी मुकदमा
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*शिवरात्रि का त्यौहार शांतिपूर्ण ढंग से मनाया गया, अनिल कुमार ने की पुलिस प्रशासन की जमकर तारीफ
पूर्णिया बिहार 16 फरवरी 26*इस साल का पहली राष्ट्रीय लोक अदालत 14 मार्च को, राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु बैंक अधिकारियों के साथ बैठक