औरैया 03 जुलाई *भाजपा सरकार में गरीबों को योजनाओ का सीधा मिल रहा लाभ-लाखन*
*दिबियापुर विधानसभा में बूथ सशक्तिकरण अभियान को लेकर पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने की बैठक, संगठन को मजबूत बनाने पर जोर*
*दिबियापुर,औरैया।* औरैया रोड पर स्थित पूर्व कृषि राज्यमंत्री ने अपने कैंप कार्यालय पर बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक का आयोजन किया। इस मौके पर पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत ने बूथ सशक्तिकरण अभियान की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी का बूथ सशक्तिकरण अभियान बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। सशक्तिकरण अभियान के पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं को सुझाव दिया एवं गुर सिखाया कि किस प्रकार से जिन बूथों पर भाजपा को अब तक सफलता नहीं मिली है। उन बूथों पर जाकर के समीक्षा करना एवं कारणों का पता करके उसको मजबूत बनाने के लिए अपने सुझाव दिए।उन्होंने कहा कि आजाद भारत के इतिहास में पहली बार गरीबों को भी एहसास हुआ कि गरीबों के लिए भी सरकारें होती हैं सरकार की सभी योजनाओं का लाभ नीचे तबका तक गरीबों तक सीधे पहुंच रहा है, जिसमें किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या नहीं आ रही है। शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक राजेश कुमार अग्निहोत्री ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बूथ सशक्तिकरण अभियान भाजपा के लिए एक बहुत ही महत्वपूर्ण अंग है, जिसके सम्बन्ध में आज पूर्व कृषि राज्यमंत्री लाखन सिंह राजपूत के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई है। जिसको जो जिम्मेदारी मिली वह लोग उन बूथों पर जाएंगे और उसे मजबूत करने के लिए संपर्क करेंगे।

More Stories
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 4 बजे की बड़ी खबरें……………….*
कानपूर नगर ११ अप्रैल २६ * जनगणना में दी गई जानकारी न आरटीआई से सार्वजनिक होगी, न अदालत में बनेगी साक्ष्य : डीएम
लखनऊ ११ अप्रैल २६ * सीएम डैशबोर्ड की मार्च की रिपोर्ट में हमीरपुर पहले, बरेली दूसरे और रामपुर तीसरे स्थान पर