औरैया 01 अगस्त *जायंट्स ग्रुप ऑफ़ सहेली द्वारा हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया*
*दिबियापुर,औरैया।* जायंट्स ग्रुप ऑफ़ सहेली दिबियापुर द्वारा गायत्री शक्तिपीठ रामगढ़ रोड पर हरियाली तीज महोत्सव धूमधाम से मनाया गया । सभी सहेलियों ने तीज पर झूला झूलते हुए सावन के गीतों को गाया। सहेलियों द्वारा विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम गायन, नृत्य एवं विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता में लक्ष्मी पोरवाल को हरियाली तीज क्वीन चुना गया एवं लक्ष्मी पोरवाल एवं पूनम गुप्ता को रनर चुना गया। सभी सहेलियों द्वारा आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत 15 अगस्त को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय राष्ट्रीय ध्वज को अपने अपने घर पर फहराने का एवं अधिक से अधिक लोगों को प्रोत्साहित करने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष लक्ष्मी पोरवाल, सुधा भारती, अर्चना , डॉ. सपना गुप्ता, रोली गुप्ता रितु गुप्ता, पूनम , मंजू मिश्रा, संध्या अवस्थी, मीना , ज्योति ,भारती, सुनीता आदि सहेलियों का विशेष सहयोग रहा।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!