उन्नाव22अक्टूबर25*दोस्तीनगर बाईपास पर 34 करोड़ रुपये खर्च कर बनी सड़क मात्र 10 दिन में ही उखड़ गई।
उन्नाव*दोस्तीनगर बाईपास पर 34 करोड़ रुपये खर्च कर बनी सड़क मात्र 10 दिन में ही उखड़ गई। 9.5 किमी लंबी यह सड़क कई जगह धंस गई है और गिट्टियां बाहर आ गई हैं। लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) प्रांतीय खंड ने इस सड़क का निर्माण मेरठ की कार्यदायी संस्था के माध्यम से कराया था। निर्माण 2016 में शुरू होकर अगस्त 2025 में पूरा हुआ, जिसे दशहरा मेला के दौरान 6 अक्टूबर को वाहनों के लिए खोला गया था। भारी वाहनों के गुजरने से कुछ ही दिनों में सड़क की परतें उखड़ने लगीं। बुधवार को हुई दिशा समिति की बैठक में मुद्दा गर्माया, जिसमें जनप्रतिनिधियों ने निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए अधिशासी अभियंता को फटकार लगाई और जिलाधिकारी से जांच कराने की मांग की गई है

More Stories
पूर्णिया बिहार13मार्च26* सहकारिता को मजबूत बनाने के लिए पैक्स अध्यक्षों और प्रबंधकों को मिला प्रशिक्षण,
भागलपुर 13 मार्च 26**भीखनपुर गुमटी नंबर-2 पर रेलवे का बुलडोजर,दो दर्जन से ज्यादा झोपड़ियां हटाई गईं,
बांदा13मार्च 26*डीआरएम झांसी अनिरुद्ध कुमार ने बांदा रेलवे स्टेशन का किया निरीक्षण* ,