उदयपुर13दिसम्बर*राज्य सरकार द्वारा प्रशासन गाँवाें के संग अभियान चलाया जा रहा है
खेरवाडा,13 दिसम्बर ।उदयपुर जिले के उपखण्ड खेरवाडा की पंचायत समिति नयागाँव की ग्राम पंचायत थाणा में, जन सुविधाओं के लिए राज्य सरकार द्वारा चलाएं जा रहे प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर, उपखण्ड अधिकारी व शिविर प्रभारी प्रमाेद सीरवी की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
शिविर के मुख्य अतिथि पंचायत समिति नयागाँव की प्रधान, कमला परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति सदस्य पन्नालाल परमार, उप प्रधान लवखुश सालवी,पंचायत समिति सदस्य अब्दुल रहीम मकरानी थे ।
मुख्य अतिथि द्वारा शिविर में लाभार्थियाें काे 78 आवासीय पट्टे,दाे पालहार,28 जाेब कार्ड,एक श्रमिक कार्ड,9 विवाह पंजीयन पत्र,17 जन्म प्रमाण पत्र,9 मृत्यु प्रमाण पत्र,महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा दाे महिलाओं की गाेद भरवाई । पेन्शन पीपीओ 14 वितरण किये गये ।इसी प्रकार से राजस्व विभाग के 87 खाता शुद्धीकरण,49 नामान्तरकरण,6 सहमति बटवारा,4 राजकीय आवंटन,39 सीमाज्ञान,एक रास्ते का प्रकरण,118 प्रतिलिपि,28 जन्म,मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण किये ।यह जानकारी प्रभारी अधिकारी प्रमाेद सीरवी ने दी ।
इस अवसर पर स्थानीय सरपंच कमला गरासिया,सुरेश कुमार अहारी सरपंच असारीवाडा,ब्लाँक काँग्रेस कमेटी खेरवाडा के प्रवक्ता गणेश मीणा, उपाध्यक्ष लक्ष्मण डामाेर,कमलेश गरासिया सरपंच करावाडा, काँग्रेस पंचायत इकाई अध्यक्ष मूलीराम अहारी, विकास अधिकारी आरती गुप्ता,तहसीलदार शिवराम पटेल, पूर्व सरपंच रुपसिंह गरासिया, प्रभुलाल साेलवीया, देवीसिंह गरासिया , शंकरलाल सालवी, अधिकारी,कर्मचारी उपसि्थत थे ।

More Stories
अयोध्या १० फरवरी २६ * यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरे
अयोध्या १० फरवरी २६ * किसान महापंचायत संपन्न, 24 सूत्रीय ज्ञापन एसडीएम को सौंपा
लखनऊ10फरवरी 26*उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र की कार्यवाही कल 11:00 तक के लिए स्थगित।