February 16, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

उदयपुर12मार्च*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारचा कला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ

उदयपुर12मार्च*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारचा कला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ

उदयपुर12मार्च*राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारचा कला का वार्षिकोत्सव सम्पन्न हुआ

उदयपुर जिले उपखण्ड खेरवाड़ा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कारचा कला का वार्षिकोत्सव उदयपुर संभाग के जननायक व जनजाति क्षेत्र के सर्व समाज के हितेषी विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री सम्माननीय डाक्टर दयाराम परमार साहब के मुख्य आतिथ्य एवं मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रकाश जैन की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ ।
विद्यालय के प्रधानाचार्य ललित शाह ने अतिथियों का माला,साफा, पहनाकर अभिवादन एवं स्वागत किया । समारोह में 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों ने डॉ दयाराम परमार साहब को 21 किलो की माला पहनाकर अभिवादन एवं आभार व्यक्त किया । विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए ।
इस अवसर पर देहात जिला कांग्रेस कमेटी उदयपुर के सचिव गजेन्द्र कोठारी, ब्लाक कांग्रेस कमेटी खेरवाड़ा के उपाध्यक्ष फैज मोहम्मद, महासचिव मोहनलाल औदिच्य, सरपंच वाली देवी अहारी, अमरसिंह मीणा, यशवंत डामोर, राकेश अहारी सहित विद्यालय के छात्र,छात्राऐं, अभिभावक उपस्थित थे ।

Taza Khabar