उज्जैन10सितम्बर25*शिप्रा नदी हादसा तीन दिन बाद महिला आरक्षक का शव और कार बरामद, तीनों पुलिसकर्मियों की मौत*
उज्जैन। मध्यप्रदेश के उज्जैन में शिप्रा नदी हादसे से जुड़ा बड़ा अपडेट सामने आया है। हादसे के बाद लापता महिला आरक्षक आरती पाल का शव भी बरामद कर लिया गया है। साथ ही नदी में गिरी कार भी घटना स्थल से मिली है। गौरतलब है कि बीते शनिवार रात करीब 9 बजे शिप्रा नदी के बड़े पुल पर यह दर्दनाक हादसा हुआ था। एक कार अनियंत्रित होकर पुल से नदी में गिर गई थी। कार में तीन पुलिसकर्मी सवार थे।
इससे पहले रविवार सुबह थाना प्रभारी अशोक शर्मा का शव और सोमवार को सब इंस्पेक्टर मदनलाल निनामा का शव बरामद हुआ था। अब महिला आरक्षक का शव भी मिलने के बाद तीनों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।
शनिवार रात शिप्रा नदी पुल से कार गिरने का हादसा
कार में थाना प्रभारी अशोक शर्मा, एसआई मदनलाल निनामा और महिला आरक्षक आरती पाल सवार थे
तीनों पुलिसकर्मियों के शव बरामद, कार भी घटनास्थल से मिली
तीन दिनों तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन, एसपी प्रदीप शर्मा खुद रहे मौजूद।

More Stories
जींद हरियाणा 5 मार्च 26*संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा की राज्य स्तरीय मीटिंग का आयोजन किया गया
नोएडा 5 मार्च 26* होली मिलन समारोह मे सम्मिलित हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय जी
हरदोई 5 मार्च 26*गन्ने से भरे ट्रक ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत होली की खुशियां मातम में बदली