इटावा18दिसम्बर*सम्मेद शिखर सिद्ध क्षेत्र को बचाने जैन समाज करेगा 21 को प्रदर्शन : आराध्य जैन
इटावा। जैन धर्म के सर्वोच्च तीर्थ स्थल, 20 तीर्थंकरो की मोक्ष स्थली एवं अनंत मुनिराजो की निर्वाण भूमि सम्मेद शिखर पर हो रहे अतिक्रमण एवं उसकी पवित्रता को नष्ट करने की कोशिश के खिलाफ सकल दिगंबर जैन समाज जसवंतनगर 21 दिसंबर को प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौपेगा।
मीडिया प्रवक्ता आराध्य जैन ने बताया कि झारखंड सरकार की संस्तुति पर केंद्रीय वन मंत्रालय ने इस इको सेंसेटिव जोन में वन्य जीव अभ्यारण का एक भाग घोषित कर पर्यावरण पर्यटन व गैर धार्मिक गतिविधियों की अनुमति दी है जो जैन समाज को मंजूर नहीं है। यह बहुत ही पवित्र स्थल है एवं जैन समाज का सर्वोच्च पूजनीय शाश्वत तीर्थ क्षेत्र है। सम्मेद शिखर को बचाने के लिए 21 दिसंबर को जैन समाज के सभी प्रतिष्ठान बंद करते हुए नगर में स्थित दोनों जैन मंदिर की कमेटी, श्री दिगंबर जैन आरती मंडल, जिनशासन महिला मंडल, महिला मुमुक्षु मंडल, भक्ति मंडल आदि द्वारा प्रदर्शन किया जाएगा।

More Stories
मथुरा 17 मार्च 26 *रामकृष्ण मिशन हॉस्पिटल वृंदावन मे ब्रीफिंग की गयी*
मथुरा 17 मार्च 26* राष्ट्रपति महोदिया के आगमन पर वरीय पदाधिकारीयों द्वारा मथुरा जनपद का भ्रमण कार्यक्रम*
मथुरा 17 मार्च 26 *वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी प्रभारी द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त*