इटावा08जनवरी पत्रकारो की बैठक रविवार को 12 बजे लीडर इंटरनेशनल स्कूल मानिकपुर मोड़ पर होगी आयोजित*
इटावा। इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन की आवश्यक बैठक आज रविवार को इटावा में लीडर इंटरनेशनल स्कूल बालेश्वर विकास कॉलोनी फेस 1 मानिकपुर मोड़ इटावा में आयोजित होगी यह जानकारी देते हुए जिला प्रभारी सर्वेन्द्र कुशवाहा व जिला अध्यक्ष पुष्पराज ने बताया कि बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी, कानपुर मंडल, इटावा जिला कार्यकारिणी, के कई पदाधिकारियों की घोषणा की जाएगी। इस महत्वपूर्ण बैठक में नए पदाधिकारियों का सम्मान किया जाएगा व कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि इस बैठक में सभी पदाधिकारियों का आना अनिवार्य है। जिले के अन्य पत्रकार साथी जो संगठन से जुड़ना चाहे उक्त कार्यक्रम में भाग ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि इस समय इटावा जनपद में पत्रकारों को हितों के लिए सिर्फ एक ही संगठन कार्य कर रहा है जो निरंतर पत्रकारों की आवाज उठा रहा है औरअच्छे व सामाजिक कार्य करने वाले पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाने का काम भी कर रहा है। उन्होंने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन जिले का नंबर वन संगठन है।
संपर्क सूत्र : 9454271517, 9410437501

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*