आज दिनाँक 13अगस्त2025 को संयुक्त किसान मोर्चा एवं भारतीय किसान यूनियन(नैन)द्वारा विशाल ट्रैक्टर/फोर व्हीलर/तिरंगा यात्रा
आज दिनाँक 13/08/2025 को संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर पूर्व निर्धारित कार्यक्रम भारतीय किसान(नैन) यूनियन श्रमिक जनशक्ती के द्वारा विशाल ट्रैक्टर/फोर व्हीलर/तिरंगा यात्रा गोसाईगंज लखनऊ से शुरू होकर किसान पथ पर महामहिम राष्ट्रपति महोदय को सम्बोधित ज्ञापन देकर समाप्त हुई।
तिरंगा यात्रा गोसाईगंज लखनऊ में प्रदेश महामंत्री शिवराम यादव जी,मण्डल अध्यक्ष लखनऊ राजन यादव जी,जिलाध्यक्ष पूर्वी रामगोपाल विश्वकर्मा जी,एवम युवा जिलाध्यक्ष लखनऊ राममिलन रावत जी,की अगुवाई में आदरणीय राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव जी के नेतृत्व में शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हुई।
गोसाईगंज से हाईवे तक किसानों का हुंकार – भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) की भव्य तिरंगा यात्रा
हजारों किसानों का शांतिपूर्ण मार्च, प्रशासन को सौंपा गया मांग पत्र – बिजली, टैक्स,भूमि अधिग्रहण और किसानों की उपज की उचित माँग
संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर भारतीय किसान यूनियन (श्रमिक जनशक्ति) के राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव के नेतृत्व में आज गोसाईगंज से सुल्तानपुर रोड हाईवे तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉली,चार पहिया वाहन और हजारों किसान शामिल हुए।
किसानों ने यात्रा के दौरान सरकार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए कई गंभीर मुद्दे उठाए और प्रशासन को विस्तृत मांग पत्र सौंपा।
राष्ट्रीय अध्यक्ष कमलेश यादव जी ने अपने वकतब्य में कहा
लखनऊ नगर निगम ने 25 किलोमीटर के दायरे में भूमि अधिग्रहण कर गरीबों पर हाउस टैक्स का बोझ डाल दिया है। टैक्स न दे पाने की स्थिति में लोग अपने घर बेचने को मजबूर हो रहे हैं। बिजली विभाग की अनियमित कटौती और मनमाने बिलों से किसान त्रस्त हैं, लेकिन शिकायतों पर कार्रवाई नहीं होती।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येंद्र कुमार मौर्या ने कहा,किसानों को अब तक उनकी उपज का उचित मूल्य नहीं मिला,कर्ज के बोझ तले किसान आत्महत्या कर रहे हैं। यूरिया खाद के लिए किसान हफ्तों भटकते हैं। बिजली के निजीकरण से दरें लगातार बढ़ रही हैं। पुराने सही मीटर बदलकर कमीशनखोरी के तहत स्मार्ट और प्रीपेड मीटर लगाए जा रहे हैं। गरीब किसानों की भुगतान क्षमता के अनुसार बिजली बिल तय होना चाहिए।”
उन्होंने आरोप लगाया कि छोटे दुकानदार, सीमांत किसान और लघु उद्योग लगातार बंद हो रहे हैं, जबकि पूंजीपतियों को सरकारी जमीन औने-पौने दामों में दी जा रही है। गरीबों के मकान तोड़े जा रहे हैं, लेकिन अरबपतियों की अवैध जमीन कब्जे पर कार्रवाई नहीं होती।
ज्ञापन और आश्वासन
यात्रा के अंत में किसानों ने प्रशासन को विस्तृत मांग पत्र सौंपा। अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि इस बार सभी विभागों में ठोस कार्रवाई होगी और शासन-स्तरीय वार्ता कराई जाएगी। इसके बाद तिरंगा यात्रा का समापन किसान पथ,जलसा चौराहा पर किया गया।
मुख्य मांगें
1. लखनऊ नगर निगम के भूमि अधिग्रहण और हाउस टैक्स नीति की समीक्षा व रद्दीकरण।
2. किसानों को उनकी उपज का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर गारंटी।
3. बिजली के निजीकरण पर रोक और प्रीपेड/स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया बंद हो।
4. किसानों के कर्ज माफी के लिए ठोस नीति।
5. यूरिया व खाद की पर्याप्त और समय पर उपलब्धता।
6. गरीब और सीमांत किसानों के लिए बिजली बिल निर्धारण में भुगतान क्षमता का ध्यान।
7. पूंजीपतियों को दी जा रही सरकारी जमीन की नीलामी और गरीबों के मकान तोड़ने पर रोक।
आज के कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारीगण
राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी कमलेश यादव जी,राष्ट्रीय प्रवक्ता सत्येन्द्र मौर्य जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मो०हामिद जी,राष्ट्रीय सचिव मो०सलमान जी,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल कुमार शुक्ला जी,राष्ट्रीय सचिव दीपू वर्मा जी,प्रदेश अध्यक्ष नबी अहमद जी,प्रदेश उपाध्यक्ष अभिषेक यादव जी,प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ क्षमा बाजपेयी जी,प्रदेश मीडिया प्रभारी श्याम बाजपेयी जी,प्रदेश उपाध्यक्ष दादा दयाराम निषाद जी,रामकुमार निषाद जी,सुरेश कुमार जी,मौजीराम जी,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मोती यादव जी,युवा मण्डल अध्यक्ष अमरदीप यादव जी,मंडल उपाध्यक्ष राम प्रघट सिंह जी,जय सिंह,जिला प्रवक्ता मनोज यादव जी,
पश्चिमी जिलाध्यक्ष लखनऊ पवन रावत जी,जिलाउपाध्यक्ष मो कलीम जी,महिला जिलाध्यक्ष लखनऊ जाहिरा बानो जी,महिला युवा जिलाध्यक्ष लखनऊ ममता रावत जी,महिला युवा जिलाउपाध्यक्ष आरती जी,तारावती जी,बीकेटी तहसील अध्यक्ष कृपा शंकर तिवारी जी,बीकेटी ब्लॉक अध्यक्ष सुनील कुमार यादव जी सहित बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता,किसान और संगठन के पदाधिकारी मौजूद रहे।
More Stories
उत्तराखंड14अगस्त25*बद्रीनाथ धाम में एक बार फिर अलकनंदा नदी ने रौद्र रूप धारण कर लिया है।
कुपवाड़ा14अगस्त25*15 अगस्त से पहले घाटी में बड़ी आतंकी साजिश नाकाम,
अयोध्या14अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण ख़बरे…