आगरा17नवम्बर*परीक्षा देने से रोके जाने पर हंगामा, एमजी रोड पर बैठे विधि के छात्र, लगाया जाम
डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि परीक्षा में मंगलवार को कुछ छात्रों को परीक्षा शामिल होने से रोक दिया गया, जिससे हंगामा हो गया। छात्र एमजी रोड पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रोविजनल एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी।
आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में छात्रों को परीक्षा देने से रोके जाने पर हंगामा हो गया। कई छात्र एमजी रोड पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इससे जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के लोग पहुंच गए। छात्रों के समझाया। इसके बाद परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू कराई गई।
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के अनुसार विश्वविद्यालय ने फीस न मिलने पर प्रवेश पत्र जारी नहीं किए थे। विश्वविद्यालय ने छात्र हित में अनुमति दे दी है।
[17/11, 3:00 AM] Awadhesh Yadaw Agra: एमजी रोड पर बैठे विधि छात्र

More Stories
कानपूर नगर १३ फरवरी २६ * बसपा नेता के भतीजे की संदिग्ध हालात में मौत, काकादेव थाना क्षेत्र में हड़कंप
कानपुर नगर, दिनांक 13 फरवरी, 2026*रेलवे समपार संख्या-80 पर अनुरक्षण कार्य हेतु 15 से 17 फरवरी तक यातायात रहेगा बंद
कानपुर नगर13फरवरी 26*शैक्षणिक सत्र से पहले अभियान चलाकर बनाया जाए 0-5 आयु वर्ग के बच्चों का आधार:डीएम