आगरा06अप्रैल*चौथ नहीं देने पर सादाबाद में पूर्व प्रधान को जूतों से पीटा, केस दर्ज।
खंदौली। ग्राम पंचायत नेहर्रा के पूर्व प्रधान चतुरी सिंह बघेल से सादाबाद, हाथरस में दबंगों ने 10 लाख रुपये की चौथ की मांग की। रुपये नहीं देने पर पूर्व प्रधान की पिटाई कर दी थी। पीड़ित की तहरीर पर सादाबाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पिटाई का वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार को खंदौली के ग्राम फादलपुर में पीड़ित पूर्व प्रधान चतुरी सिंह बघेल में पक्ष में समाज के लोगों ने पंचायत की। पंचायत में आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पंचायत में पहुंचे पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राकेश बघेल ने आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की मांग की। कहा कि आरोपी पेशेवर अपराधी हैं, उनके खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई होनी चाहिए। यदि कार्यवाही नहीं हुई तो जल्द समाज की महापंचायत की जाएगी। पंचायत में श्यामवीर सिंह बघेल, बंटू बघेल, गोपाल बघेल, अजय बघेल, रमेश बघेल, सोरन सिंह बघेल, महाराज सिंह बघेल आदि।

More Stories
मथुरा 13 मार्च 26* 03 अभियुक्तगण को अवैध शराब व एक क्रेटा कार फर्जी नम्बर प्लेट सहित किया गया गिरफ्तार
मथुरा 13 मार्च 26*थाना कोसीकलां पुलिस टीम द्वारा एक शराब तस्कर को अवैध शराब एक वैगनार गाड़ी सहित किया गया गिरफ्तार ।*
कुशीनगर 13 मार्च 2026*कुशीनगर में गैस की मारामारी से लोगों में अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है