आगरा01नवम्बर23*गैंग रेप पीड़िता खुद को आग लगाने पहुंची डीसीपी ऑफिस,
मिट्टी का तेल डाल उठाई माचिस और फिर…
आगरा कलक्ट्रेट में डीसीपी सिटी ऑफिस के गेट पर मंगलवार दोपहर को सास के साथ आई महिला ने मिट्टी का तेल डाल लिया। बाद में माचिस निकाल ली। यह देखकर आफिस पर तैनात पुलिसकर्मी दौड़ पड़े। उन्होंने महिला को पकड़ लिया। समझा-बुझाकर कार्यालय में ले आए। महिला का कहना था कि उसके साथ अपहरण के बाद सामूहिक दुष्कर्म किया गया। वह मुकदमा दर्ज कराने के लिए भटक रही है।
घटना दोपहर 3 बजे की है। महिला के साथ उसकी सास के अलावा दो बच्चे भी थे। वह पहले पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंची थी। पुलिस आयुक्त के न मिलने पर डीसीपी सिटी से मिलने आई। अपना शिकायती पत्र दे दिया। काफी देर बाद भी उसकी मुलाकात नहीं होने पर कार्यालय के बाहर आ गई। मिट्टी का तेल डाल लिया।
बाह की मूल निवासी है महिला
महिला बाह की रहने वाली है। उसका कहना था कि अक्तूबर 2022 में बरहन के सोनू ने अपने परिवार के साथ मिलकर उसका अपहरण किया था। उसे दिल्ली में रखा। उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। 12 अक्तूबर को सोनू अपने भाई बॉबी के साथ उसके बच्चों को लेने फिरोजाबाद गांव पहुंचा था। दोनों उसके बच्चों को जबरन ले जाना चाहते थे। बच्चों के शोर मचाने पर लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। उसके बारे में पूछा। तब सोनू के परिजन उसे फिरोजाबाद छोड़कर आए। तब सोनू ने पति से 7.25 लाख रुपये की मांग की। अब वह सोनू और उसके परिवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराना चाहती है।एसीपी कोतवाली डा. सुकन्या शर्मा ने बताया कि महिला के पति के खिलाफ सोनू और उसके भाई के अपहरण का मुकदमा दर्ज हुआ है। इसमें थाना बरहन पुलिस विवेचना कर रही है। पति फरार है। अब महिला सोनू और उसके परिजन पर आरोप लगा रही है। उसके बयान दर्ज किए जाएंगे। महिला ने अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
More Stories
लखनऊ16अक्टूबर25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह 10 बजे की बड़ी खबरें……………….*
मथुरा15अक्टूबर25* बागेश्वर धाम बालाजी श्री बांके बिहारी जी मिलन सनातन एकता पदयात्रा के आमंत्रण हेतु अक्षत महोत्सव*
कानपुर देहात15अक्टूबर25*ADG_Knr द्वारा कोतवाली अकबरपुर का औचक निरीक्षण किया गया