June 25, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़20अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ अलीगढ़ से खास खबरे

अलीगढ़20अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ अलीगढ़ से खास खबरे

अलीगढ़20अक्टूबर*यूपीआजतक न्यूज़ अलीगढ़ से खास खबरे

? *सरसौल पर शव सड़क पर रखकर लोगों ने किया प्रदर्शन*
थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सरसौल में पुलिस द्वारा कार्यवाही नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने शव रोड पर रखकर जाम लगा दिया। इस दौरान लोगों ने जमकर हंगामा किया और पुलिस के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर पुलिस व प्रशासन के आलाधिकारी मौके पर पहुंच गए और लोगों को समझा बुझाकर जाम खुलवाया। लोगों का कहना है कि 14 अक्टूबर को 22 वर्षीय अमित पुत्र राजकुमार निवासी सरसौल के साथ कुछ युवकों ने मारपीट की थी। जिसमे अमित को गंभीर चोटें आई थी। परिजनों ने उसे उवचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया था जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि शिकायत पर भी पुलिस ने अभी तक कोई कार्यवाही नहीं कि जिसके विरोध में परिजनों ने सड़क पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजनों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग की है। बन्नादेवी थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर हत्या का मामला किन्ना निवासी एलमपुर के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है

? *भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दरोगा पर रिश्वत मांगने का लगाया आरोप*
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने दरोगा के द्वारा 25 हजार रुपए की रिश्वत मांगने के विरोध में बुधवार को थाना बन्नादेवी का घेराव किया। भाजयुमो महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता के नेतृत्व में दर्जनों भाजयुमो कार्यकर्ता थाने पहुंच गए और दरोगा के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। युवा मोर्चा के महामंत्री प्रतीक चौहान का आरोप है कि युवा मोर्चा के कार्यकर्ता पुष्पेंद्र के भाई मंगलवार रात्रि सरसौल स्थित एक ढाबे पर खाना खा रहे थे तभी ढाबे के स्टाफ ने उनसे मारपीट कर दी। पुलिस भी पीड़ित को पकड़कर ले गई। जब दरोगा से पीड़ित व्यक्ति को छोड़ने के लिए कहा गया तो दरोगा ने 25 हजार रूपए की रिश्वत मांगी और प्रतीक चौहान से अभद्र भाषा मे भी बात की। सीओ मोहसिन खान ने भाजयुमो कार्यकर्ताओं को समझाया और जांच कर मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया है। इस दौरान महानगर उपाध्यक्ष संजय गोयल, महामंत्री प्रतीक, अन्नू राणा, मिनेश, प्रतीक शर्मा, हर्षद हिन्दू, अक्षय सिंह, पीयूष सिंघल, शौर्य प्रताप सिंह, संदीप दुबे, शिवम, विष्णु, युवराज, वIशाल देशभक्त आदि मौजूद रहे।

? *भयावह आर्थिक संकट के मुहाने पर खड़ा है देश : आगा यूनुस*
कांग्रेस नेता आगा यूनुस ने कहा कि देश को भूखमरी के कगार पर मोदी सरकार ने लाकर खडा कर दिया है। 2014 मे भूखमरी के वैश्विक सूचकांक मे देश का 55 वां स्थान था जो मोदी सरकार के चलते 101 वे न॔बर पर पहुँच गया। लुटती कमाई, लुटता रोजगार और ऊपर से महंगाई कीर्तिमान स्तर पर है। मोदी है तो ही मुमकिन है। यूपीए सरकार मे पेट्रोल 2014 मे 71/- था जब कच्चा तेल 108 डॉलर प्रति बैरल और डीजल ₹57/- प्रति लीटर था। इसके अलवा रसोई गैस ₹414/- थी। लेकिन मोदी सरकार मे अब कच्चा तेल 61 डालर प्रति बैरल है और मोदी सरकार पेट्रोल ₹114/- तक डीजल ₹101/- प्रति लीटर और रसोई गैस करीब ₹1000/- का बेचकर जनता को कंगाल बना अपना खजाना भर रही है। 2014 मे मनमोहन सरकार में पेट्रोल पर ₹10.40/- लीटर एक्साइज ड्युटी लेती थी और मोदी सरकार ₹32.29/- ले रही है। डीजल मे तो और कही ज्यादा आर्थिक अत्याचार जारी है। दाल तेल घी खाद्यान्न वस्तुओ के दाम मे तुलनात्मक 200% करीब वृद्धि हो चुका है। 97% लोगो के आय मे कमी करीब 23 करोड लोग मध्यमवर्ग से मोदी सरकार मे गरीबी मे प्रवेश कर चुके है। देश की जीडीपी जमींदोज हो चुकी है। यूपीए सरकार की औसत जीडीपी 8.1% थी। लेकिन मोदी सरकार की 2020-21 मे जीडीपी-7.3% रही। ये सब मोदी है तो ही मुमकिन है। भूखमरी और चंद उदयोगपतियो का विकास मोदी सरकार कर रही है। भयावह आर्थिक संकट के मुहाने पर देश है और जिसका भुगतान देश कर रहा है।

? *आगरा में प्रियंका गांधी के पहुंचने पर अलीगढ़ से जिलाध्यक्ष व अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता पहुंचे आगरा*
आगरा में अरुण कुमार की पुलिस हिरासत में पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। जिस को न्याय दिलाने के लिए पीड़ित परिवार से मिलने कांग्रेस की महासचिव एवं उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी एवं प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू मिलने के लिए आगरा आ रहे थे कि लखनऊ टोल पर जो भी पुलिस ने अकारण ही उन्हें रोक लिया और हिरासत में ले लिया। जहां प्रियंका गांधी धरने पर बैठ गई इसकी खबर अलीगढ़ के जिलाध्यक्ष संतोष सिंह एवं महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन वसी को हुई तो वह अलीगढ़ से अपने साथी वरिष्ठ कांग्रेसी जन जिसमें शेर पाल सिंह सविता, समसुल खान, सागर सिंह तोमर, नन्नू मलिक, पायल चौधरी, शाहिद खान, जमील अहमद युवा नेता गौरव के साथ आगरा पहुंचे। आगरा में कांग्रेसियों को जामबाड़ा होने पर घबराकर पुलिस ने प्रियंका गांधी एवं अजय कुमार लल्लू को आगरा जाने की इजाजत दे दी है। उसके पश्चात वह देर रात्रि तक आगरा पहुंच जाएंगी।

? *किसान आंदोलन की आड़ में गंदी राजनीति कर रहे विरोधी दल : ठा. राकेश सिंह*
भाजपा किसान मोर्चा महानगर की एक किसान चौपाल मंडल विष्णुपुरी टीकाराम कॉलोनी शिवाजी मार्ग पर रखी गई। किसान चौपाल में मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष ठाकुर राकेश कुमार सिंह शामिल हुए। ठाकुर राकेश कुमार सिंह चौपाल को संबिधित करते हुए कहा कि पूरे देश एवं उत्तर प्रदेश में 80 परसेंट से लेकर 90 परसेंट तक किसान भाजपा से जुड़ा हुआ है जो विरोधी दलों के नेता गंदी राजनीति कर रहे हैं वह किराए के टट्टू है जो सरकार के खिलाफ सरकार की छवि खराब करने के लिए यह गंदी हरकतें कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो किसान आंदोलन की आड़ में गंदी राजनीति कर रहे हैं, उनको सफल नहीं होने दिया जाएगा। गुंडागर्दी, माहौल खराब करना पीएम सीएम का पुतला फूकना यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा अगर हिंदू विरोधी दलों के नेताओं ने अपना रवैया नहीं बदला तो इन्हीं के लहजे में भाजपा किसान मोर्चा जवाब देगा। किसान चौपाल में उपाध्यक्ष सत्येंद्र पाल सिंह, अमित कुमार सिंह, संदीप अग्रवाल, पवन कुमार सिंह, प्रतिमा शर्मा, चंद्रमोहन सारस्वत आदि किसान मौजूद रहे।

? *सपा यूथ ब्रिगेड ने महर्षि बाल्मीकि जयंती पर किया गोष्ठी का आयोजन*
समाजवादी पार्टी यूथ ब्रिगेड के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सचिव प्रभात सविता के नेतृत्व में रामायण के रचयिता” महर्षि भगवान बाल्मीकि जी” के अवतरण दिवस पर बाल्मीकि मंदिर, जवाहर कॉलोनी (बाल्मीकि बस्ती) रामघाट रोड़, अलीगढ मे प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें पुष्प अर्पित किए। इस दौरान विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए प्रभात कुमार सविता ने कहा कि आदि काव्य वाल्मीकि रामायण में निहित मानव मूल्यों, सामाजिक मूल्यों व राष्ट्र मूल्यों के प्रचार – प्रसार व समता के द्वारा स्वतंत्रता और समाजवादी विचारधारा से बाल्मीकि जनमानस को जुड़ने एवं घरों पर दीप प्रज्वलन का आह्वान किया।
विचार गोष्ठी में जिला सचिव राकेश यादव, छत्रपाल वाल्मीकि, प्रिंस दास, लोकेंद्र बाल्मीकि, अजीत बाल्मीकि, योगेश यादव, सोनू शर्मा, मनोज राजपूत, रमेश चंद कश्यप मनोज ठाकुर संजय बघेल सौरभ वाल्मीकि, रवि यादव, दीपक बघेल, दीपक पाठक, संजय बाल्मीकि आदि मौजूद रहे।

? *चोरी के 6 लाख रुपए कराए जाएं बरामद, नहीं तो कांग्रेस विधि विभाग करेगा आंदोलन*
जिला कांग्रेस कमेटी विधि के चेयरमैन मोहम्मद शारिक एडवोकेट ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने कहा कि आए दिन लूट पाठ और चोरी की घटनाएं बहुत बढ़ गई है। जिनको रोका जाना बहुत आवश्यक है पिछले दिनों सुरेन्द्रनगर उदय स्वीट्स के सामने कस्ट्रेशन काम चल रहा था जहा मौहम्मद सादिक की कार में से लोक तोड़कर चोरो द्वारा 6 लाख रुपये चूरा लिये थे। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। जिस में कुछ चोरो को पुलिस ने गिरफ्तार भी किया गया है। जिनसे सिर्फ 22 हजार 800 रुपये बरामद दिखाए गया है। कुछ चोरो को गिरफ्तार किया जाना बाकी है। उक्त मामले के सभी अभियुक्तों को गगिरफ्तार कर 6 लाख रुपये बरामद कराये जाए। अन्यथा हम लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे जिसकी जिम्मेदार पुलिस प्रशासन होगा। इस अवसर पर जिला म चेयरमैन मोहम्मद शारिक एडवोके, अजीत तिवारी एडवोकेट, मिर्जा अनीस एडवोकेट, तौसीफ अहमद एडवोकेट, कृष्ण गोपाल एडवोकेट, वीरेंद्र जैन एडवोकेट, मो. फुरकान अली, अबुल हसन एडवोकेट आदि मौजूद रहे।

? *ट्रैक्टर चक्की फटने से कई बच्चे हुए घायल*
थाना दादों क्षेत्र के कस्बा में छर्रा रोड स्थित अम्बेडकर पार्क के निकट ट्रैक्टर आटा चक्की फट गई। जिसमें कई बच्चे घायल हो गए। घायल होने वाले बच्चों में खुशबू पुत्री सतीश, सारथी पुत्र सतीश, अन्नू, दिव्या पुत्री बॉबी, सुमित पुत्र रामबाबू, सोमदत्त पुत्र वेदप्रकाश को गंभीर चोटें आई हैं। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सुमित की हालत ज्यादा गंभीर बताई जा रही है जिसे अलीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि ट्रैक्टर आटा चक्की फटने के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।

? *बुजुर्ग ने फांसी लगकर की आत्महत्या*
थाना रोरावर क्षेत्र के रहमानिया मस्जिद के निकट मंगलवार को 60 वर्षीय वशीर पुत्र अब्दुल्लाह ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पुस्तमार्तम के लिए भेज दिया है। परिजनों ने बताया कि बशीर के तीन बेटे हैं जो अलग रहते हैं। बशीर की पत्नी 20 वर्ष पहले ही चली गई थी। बशीर अलग रहता था। उसका छोटा बेटा शाम को काम खत्म करके घर आया तो उसने अपने पिता के घर पर जाकर देखा तो वह फांसी पर लटका हुआ मिला। उसने सभी को इसकी जानकारी दी और पुलिस को भी सूचित कर दिया। बशीर ने आत्महत्या क्यों कि इसकी बारे में कोई कुछ नहीं बता पाया।

? *पुलिस ने वांछित बदमाश को किया गिरफ्तार*
थाना सिविल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एक शातिर वांछित बदमाश जहीर पुत्र सगीर अहमद निवासी तलासपुर खुर्द थाना रोरावर को तस्वीर महल के निकट से गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि जहीर शातिर किस्म का अपराधी है। वह कई मुकद्दमों में वांछित चल रहा था आज उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस कार्यवाही उ. नि. इफ्तिखार खान, कांस्टेबल यामीन खान, मकनवेंद्र सिंह शामिल रहे।

? *बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की हुई मौत, एक घायल*
थाना गांधीपार्क क्षेत्र के पनेठी के निकट बुधवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार 19 वर्षीय वेदप्रकाश पुत्र नाथूराम, पवन कुमार पुत्र ओमवीर निवासीगण महावर थाना ढोलना कासगंज को टक्कर मार दी। जिसमे गंभीर रूप से घायल हुए बाइकसवारों को पुलिस ने मेडिकल में भर्ती कराया। जहां पर डॉक्टर ने वेद प्रकाश को मृत घोषित कर दिया। पवन का उपचार मेडिकल में चल रहा है। परिजनों ने बताया कि दोनों छात्र है और वह अलीगढ़ स्थित द्रोण इंटरनेशनल स्कूल में आईआईटी की परीक्षा देने बाइक से अलीगढ़ आ रहे थे। आते समय ही यह हादसा हो गया जिसमें वेदप्रकाश की मौत हो गई।

 

Copyright © All rights reserved. | Newsever by AF themes.