अलीगढ़09मई*डीएम व एसएसपी अलीगढ़ ने किया इगलास के बूथों का निरीक्षण, निकाय चुनाव को लेकर तैयारियां अंतिम पड़ाव पर।
इगलास से यादवेंद्र पाल की रिपोर्ट न्यूज़ यूपी आजतक
अलीगढ़ में निकाय चुनाव को लेकर प्रशासन कोई कोताही नहीं बरतना चाहता है यही कारण है प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा लगातार बूथों का निरीक्षण किया जा रहा है जिससे निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसको लेकर अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। इगलास के कस्बे में निकाय चुनाव को लेकर लगातार अधीनस्थों के साथ डीएम अलीगढ़ इंद्रविक्रम सिंह व एसएसपी अलीगढ़ के द्वारा औचक निरीक्षण किए जा रहे हैं जिससे निकाय चुनाव को सकुशल संपन्न कराया जा सके इसको लेकर लगातार निकाय चुनाव मैं अधीनस्थों को जरूरी दिशा-निर्देश उनके द्वारा दिए जा रहे हैं आज भी इगलास नगर पंचायत के शिवदान सिंह इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम व बूथों का डीएम अलीगढ़ इंद्रविक्रम सिंह व एसएसपी अलीगढ़ कलानिधि नैथानी द्वारा निरीक्षण कर व्यवस्थाओ का जायजा लिया है। उनके द्वारा आपराधिक किस्म के लोगों पर बड़ी कार्यवाही के आदेश जारी किए हैं साथ ही जनता से ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील भी की है। मौजूदा हालातों में सुरक्षा व्यवस्था का एहसास लगातार प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा जनता को कराया जा रहा है। #नगर निकाय चुनाव 2023
यूपी अलीगढ़ इगलास 9 मई 2023 संवाददाता यादवेंद्र पाल न्यूज़ यूपी आजतक

More Stories
बांदा21 फरवरी 26* गौशाला का निर्माण एक करोड़ 60 लाख का, लेकिन गौशाला के चारों तरफ बाउंड्री ही नहीं
मथुरा 21 फ़रवरी 26*तहसील मांट में लगा समाधान दिव
*मथुरा 21 फरवरी 26* पुलिस मुठभेड़ मे 25000/- का इनामिया शातिर अभियुक्त गिरफ्तार