अलीगढ़30मई24*ट्रेन लुटेरों के करीब पहुंची जीआरपी
अलीगढ़ (शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट)
दाऊद खां रेलवे स्टेशन के पास सात मई को सिक्के से सिग्नल फेल कर यात्रियों से लूटपाट करने के मामले में पुलिस आरोपियों के करीब पहुंच गई है । जीआरपी जल्द ही इस लूट का खुलासा कर सकती है । बदमाशों ने आनंद विहार से पटना जा रही स्पेशल ट्रेन का सिक्के से सिग्नल फेल कर ट्रेन में बैठे यात्रियों से बैग , पर्स व अन्य कीमती सामान लूट लिया था । इस संबंध में ट्रेन के एस -1 कोच में सवार मालती देवी पत्नी एसके तिवारी निवासी प्रयागराज ने कानपुर में मोबाइल फोन , छह हजार रुपये की गुमशुदगी दर्ज कराई थी । पुलिस सूत्रों के अनुसार जीआरपी लुटेरों के करीब पहुंच गई है । कुछ शातिरों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है ।

More Stories
मथुरा 28 फरवरी 26 गैंगस्टर एक्ट के तहत थाना गोवर्धन में कुर्की जब्तीकरण।*
अयोध्या/कुमारगंज28 फ़रवरी 27*रौनाही की तर्ज पर कुमारगंज थाने में भी हुई 50000 की ठगी।
कानपुर नगर 28 फ़रवरी 26*कानपुर नगर में ग्राम समाज की अधिकांश जमीन पर हो चुका है कब्जा