January 19, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अलीगढ़30अप्रैल25 बाल विवाह रोकने को विशेष अभियान शुरू

अलीगढ़30अप्रैल25 बाल विवाह रोकने को विशेष अभियान शुरू

अलीगढ़30अप्रैल25 बाल विवाह रोकने को विशेष अभियान शुरू

अलीगढ़ से शिवानी जैन की रिपोर्ट
अक्षय तृतीया पर बाल विवाह रोकने के लिए विशेष अभियान 26 अप्रैल से शुरू हो चुका है।
यह पांच मई तक चलेगा। इसमें कई विभागों के अधिकारी सहभागिता कर रहे हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी अजीत कुमार ने बताया कि 10 दिवसीय आपरेशन मुक्ति में बाल विवाह व बालश्रम के खिलाफ लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बच्चों को मुक्त कराया जा रहा है। अभियान में श्रम प्रवर्तन अधिकारी, बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, बाल कल्याण समिति के सदस्य, चाइल्ड हेल्पलाइन के अध्यक्ष व स्वयंसेवी संस्थाएं शामिल हैं। स्कूल, अस्पताल और पुलिस स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थानों पर चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर प्रदर्शित किए जाएंगे। स्कूल छोड़ने वाली लड़कियों को फिर से स्कूल में दाखिला दिलाने का प्रयास किया जाएगा।