‘अलीगढ़21मई24* युवक ने घर मे लगाई फांसी , 4 साल पहले हुई थी शादी
अलीगढ़ से शिवानी जैन एडवोकेट ब्यूरो चीफ की रिपोर्ट
अलीगढ़ के थाना मडराक इलाके के गांव पड़ियावली में 26 वर्षीय नन्नू पुत्र ईश्वरी सिंह ने घर में पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली । घटना की जानकारी उस वक्त हुई जब छोटा भाई घर पर पहुंचा । चीख पुकार सुनकर आसपास ग्रामीण एकत्र हो गए । पुलिस ने पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया । चर्चा है कि मृतक का अपनी पत्नी से आए दिन विवाद रहता था । पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है । गांव पड़ियावली निवासी महेश चंद्र और कप्तान सिंह ने बताया कि नन्नू के – पिता की मौत हो चुकी है । वह चार भाइयों में सबसे बड़ा था । 2020 में उसकी शादी आशा देवी निवासी गांव भकरोला से हुई थी । लेकिन शादी के बाद से ही पति – पत्नी में छोटी – छोटी बातों को लेकर कहासुनी होती रहती थी । इतना नहीं नौबत तलाक लेने तक आ गई और मामला कोर्ट भी पहुंच गया । 18 मई को पत्नी आशा देवी बेटा और बेटी के साथ मायके चली गई । नन्नू घर पर था । रविवार रात्रि करीब 8:00 बजे उसका सबसे छोटा भाई रामू ड्यूटी के बाद घर पहुंचा । कमरे में नन्नू का शव पंखे से लटका देख उसके होश उड़ गए । सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर आ गई । शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया । उधर मृतक के ससुर ने पति – पत्नी में किसी तरह के विवाद होने से इनकार किया है । मौत की खबर परिजन बेहाल है ।

More Stories
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*ग्राम मखऊपुर में ग्राम चौपाल लगाकर कृषकों की समस्याओं को सुना*
लखनऊ 28 फ़रवरी 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम 7 बजे की बड़ी खबरें……………….
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को गैस सिलेण्डर रिफिल सब्सिडी का प्रदान किया गया डमी चेक*