अलीगढ़1मई24*आरएएफ सिपाही चुनाव ड्यूटी में , घर में हो गई चोरी
(शिवानी जैन एडवोकेट की रिपोर्ट)
अलीगढ़ । महुआखेड़ा क्षेत्र में आरएएफ सिपाही के घर में चोरी के मामले में पुलिस स्तर से कोई मदद न किए जाने पर एसएसपी से शिकायत की गई है । आरएएफ बटालियन में तैनात सिपाही धर्मपाल ने बताया कि वह सुखरावली रोड पर किराए के मकान में परिवार के साथ रह रहा है । 24 अप्रैल की रात वह चुनाव ड्यूटी में नोएडा गया था । पत्नी मायके गई थी । इसी बीच रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर डेढ़ लाख का सामान चोरी कर लिया । इस सूचना पर आए धर्मपाल ने थाना पुलिस को दी । मगर कार्रवाई नहीं हुई । अब एसएसपी ने थाना पुलिस को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया है ।

More Stories
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
कौशाम्बी 28 फ़रवरी 26*राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर मूरतगंज में विज्ञान मेले का आयोजन*
कौशाम्बी २८ फ़रवरी २६*साइबर ठगी के 35 पीड़ितों की 11 लाख 84 हजार की रकम हुई वापस*