अलीगढ़08नवम्बर24*रामलला को लगने लगी सर्दी , गर्म पानी स्नान हुआ शुरू , भोग में रबड़ी और पोहे के साथ मेवे भी
अलीगढ़ से ब्यूरो चीफ शिवानी जैन एडवोकेट यूपीआजतक
मौसम में अब बदलाव शुरू हो गया है । अधिकतम तापमान 31 डिग्री व न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है । सुबह के समय कोहरा भी छाने लगा है , सिहरन लगी है । रात के समय भी ठंड का अहसास होने लगा है । ऐसे में रामलला को भी ठंड लगने लगी है । इसलिए रामलला को गर्म पानी से स्नान कराया जा रहा है , उनके राग – भोग में भी बदलाव कर दिया गया है । राम मंदिर के अर्चक अशोक उपाध्याय ने बताया कि अब चूंकि मौसम में सिहरन शुरू हो गई है । सुबह – शाम ठंड होने लगी है , इसलिए बालक राम के राग – भोग में परिवर्तन कर दिया गया है । भोग में रबड़ी व पेड़ा दिया जा रहा है । ड्राई फ्रूट्स जैसे काजू , बादाम व पिस्ता दिया जा रहा है । बादाम व पिस्ता मिलाकर गर्म दूध दिया जा रहा है । भोजन में पूड़ी व हलुआ परोस रहे हैं । ठंड बढ़ने पर कुछ और बदलाव किए जाएंगे । गर्भगृह में अब कूलर नहीं चलाए जा रहे हैं । पंखे का उपयोग केवल दोपहर में ही किया रहा है ।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*