अयोध्या6फरवरी26**भाजपा जिला व महानगर अध्यक्ष की घोषणा अब जल्द*
अयोध्या:प्रदेश में भाजपा के संगठनात्मक 98 जिलों में से 84 जिलों के अध्यक्ष घोषित किया जा चुके हैं। प्रदेश में अभी भी 14 जिला अध्यक्षों की घोषणा होना शेष है। इसमें अवध क्षेत्र के अयोध्या जिला व महानगर, अंबेडकर नगर, गोंडा, लखीमपुर जिले में अध्यक्ष की घोषणा होना शेष है। पार्टी के संगठनात्मक सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि शेष 14 जिला अध्यक्षों की घोषणा 7 से 10 फरवरी के बीच कभी भी हो सकती है, इसके बाद 6 क्षेत्रीय अध्यक्षों का चयन व मनोनयन 17 फरवरी तक किया जा सकता है। बताते हैं कि इसी के बाद 25 फरवरी तक प्रदेश संगठन की नई टीम भी घोषित होगी। सूत्र बताते हैं कि संगठन में बड़े पैमाने पर बदलाव के संकेत हैं।

More Stories
पूर्णिया बिहार 1३ अप्रैल 26 सड़क दुर्घटना के मृतकों के आश्रितों और घायलों को सहायता राशि का 24 घंटे के अंदर किया गया वितरण
पूर्णिया बिहार 13 अप्रैल 26 दर्दनाक खबर: अधिवक्ता रईसुल आज़म का निधन, सिविल कोर्ट आज बंद
वाराणसी १३ अप्रैल २६ * श्री काशी विश्वनाथ धाम में गूंजा – बंद करें पॉलिथीन, पर्यावरण को बनाएं सुंदर और क्लीन”