March 31, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या29फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

अयोध्या29फरवरी*यूपीआजतक न्यूज़ से अयोध्या की खास खबरे

[20/02, 7:38 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

 

अयोध्या
चौकी इंचार्ज सतीचौरा के ऊपर सपा प्रत्याशी का चुनाव प्रभावित करने का आरोप। सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने लगाया आरोप।भाजपा से मिलीभगत कर हमारे चुनाव को प्रभावित कर रहे हैं चौकी इंचार्ज- गब्बर। एसएसपी अयोध्या शैलेश कुमार पांडे से सतीचौरा चौकी प्रभारी की हुई शिकायत। सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर ने की शिकायत।चौकी से हटाए जा सकते हैं देवेंद्र नाथ राय। एसएसपी ले सकते हैं संज्ञान।
[20/02, 7:44 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ……

बंगाल सीएम ममता बनर्जी और अखिलेश यादव करेंगे संयुक्त रैली

वाराणसी में एकसाथ मंच साझा करेगें ममता बनर्जी और अखिलेश यादव

3 मार्च को अखिलेश यादव और ममता बनर्जी करेंगे वाराणसी में विशाल रैली

बीजेपी को घेरने के लिए सपा और टीएमसी एक साथ करेंगे रैली

बाबा विश्वनाथ की नगरी वाराणसी में होगी सपा और टीएमसी की संयुक्त रैली…..
[20/02, 7:50 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

रुदौली अयोध्या।
सपा प्रमुख अखिलेश यादव की जनसभा मे उमडा जनसैलाब।रुदौली विधानसभा के सूफियाना मैदान पर पहुंचे। रूदौली विधानसभा के सपा प्रत्याशी आनंदसेन यादव व बीकापुर सपा प्रत्याशी हाजी फिरोज खान गब्बर के समर्थन में जनसभा को किया संबोधित। अखिलेश यादव ने अयोध्या जनपद की पांचों विधानसभा सीटों पर विजय प्राप्त करने का किया दावा।।
[20/02, 8:40 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: प्रेसनोट।

 

विकास के लिए बनेगी व्यापारियों व प्रशासन की समन्वय समिति : डा दिनेश शर्मा

अयोध्या।
उपमुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा ने अयोध्या में चल रही विकास की परियोजनाओं को लेकर अधिग्रहण व विस्थापन में व्यापारियों की शंकाओं का खुलकर जवाब दिया। उन्होने भाजपा अयोध्या विधानसभा के चुनाव कार्यालय में कहा कि जब तक व्यापारियों को स्थापित नहीं किया जायेगा उससे पहले उन्हें हटाया नहीं जायेगा। बिना सलाह के कोई परिवर्तन नहीं किया जायेगा। छोटे व्यापारियों के लिए वेडिंग जोन बनाया जायेगा। व्यापारियों व प्रशासन की समन्वय समिति बनायी जायेगी। सहमति के आधार पर कार्यवाही की जायेगी।
उन्होने कहा कि सबके विकास की समग्र योजना लायी जायेगी। इससे अयोध्या का व्यापार चार गुना से ज्यादा बढ़ जायेगा। यहां पूरे विश्व से लोग आयेंगे। अंतराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलने पर यहां के लोगो को रोजगार मिलेगा। उन्होने कहा कि इस चुनाव में विपक्ष के जो वर्तमान विधायक है वह भी पूर्व हो जायेंगे। वह भूत हो जायेगे। 10 मार्च के बाद भूतों का क्रंदन सुनाई देगा। 10 मार्च के भाजपा की होली होगी। सकारात्मक मतदान हुआ है। जनता ने चुनाव अपने हाथ में ले लिया है। सरकार ने नकल विहीन परीक्षा करायी। 2017 के पहले यूपी केन्द्र की किसी भी योजना में प्रथम स्थान पर नहीं था। आज 50 से अधिक योजनाओं पर नम्बर वन पर है। यूपी में 3 लाख करोड़ का निवेश हुआ है। चाढ़े चार लाख सरकारी, साढ़े तीन लाख संविदा व 1 करोड़ 60 लाख लोगो को निजी क्षेत्र में रोजगार दिया गया। इस अवसर पर विधायक/प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता, महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक मिश्रा, चुनाव संयोजक डा बांके बिहारी मणि त्रिपाठी, विधानसभा प्रभारी साकेत शर्मा, संयोजक मनमोहन जायसवाल, मीडिया प्रभारी दिवाकर सिंह मौजूद रहे।

अयोध्या विधानसभा में जनसृजन पार्टी ने भाजपा को दिया समर्थन
कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में : अभिषेक मिश्रा
अयोध्या। जनसृजन पार्टी ने अयोध्या विधानसभा में भाजपा को समर्थन दिया है। पार्टी के चुनाव कार्यालय पर पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रचना श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष रेखा श्रीवास्तव, पूर्णिमा श्रीवास्तव, पूर्णिमा सिंह, पूर्वी पटेल सहित 45 पदाधिकारियों ने चुनाव में भाजपा की जीत का संकल्प लिया। भाजपा प्रत्याशी वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सबका साथ सबका विकास के पथ पर चलते हुए हम सबका विश्वास हासिल करने के लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रहे है। समाज के हर वर्ग का समर्थन भाजपा को मिल रहा है। महापौर ऋषिकेश उपाध्याय ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार ने अयोध्या के विकास के लिए योजनाओं की श्रंखलाएं प्रदान की है। महानगर अभिषेक मिश्रा ने कहा कि कार्यकर्ताओं का सबसे ज्यादा सम्मान भाजपा में है। महिला मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री विजया ताई, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष गोदावरी मिश्रा, महिला मोर्चा महानगर अध्यक्ष आशा गौड़, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सरोज मिश्रा, अशोक द्विवेदी, बसंती सिंह करुण पाण्डेय सहित भाजपा की सैकड़ो महिलाएं इस अवसर पर मौजूद रही।

अयोध्या विधायक के पौत्र जनसम्पर्क के दौरान कर रहे है मतदान की अपील
अयोध्या। चुनाव मैदान में भाजपा विधायक वेद प्रकाश गुप्ता के पौत्र भी जनता सम्पर्क करके वोट मांग रहे है। हैदरगंज वार्ड में सभी ने घर घर जनसम्पर्क करके भाजपा के प्रति मतदान की अपील की। वेद गुप्ता के पौत्रों में ऋषभ, यश, आकाश ने कहा कि युवाओं का सबसे ज्यादा रुझान भाजपा की तरफ है। राष्ट्रहित सर्वोपरि की नीति से आज का युवा अपने को जोड़ रहा है। भाजपा बड़ी जीत की ओर बढ़ रही है। इस अवसर पर सुप्रीत कपूर, तरुण मित्तल, गगन गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।
[20/02, 8:41 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

अयोध्या
फ्रॉड पंकज मिश्रा श्याम जी मिश्रा राहुल मिश्रा की संपत्ति जप्त। 41 लाख रुपए की कीमत की तीन चार पहिया वाहन जप्त। तीनों पर गैंगस्टर के तहत हुई कार्रवाई। मां मीडिया नामक पोंजी कंपनी बनाकर सैकड़ों लोगों को चूना लगाए थे तीनों आरोपी। जनपद अयोध्या की कैंट पुलिस ने की कार्रवाई। कोतवाली नगर में लिखा गया था तीनों फ्रॉड के विरुद्ध मुकदमा।
[20/02, 8:45 PM] Basudev Yadaw Ayodhya: आम आदमी पार्टी जनपद अयोध्या के मोहल्ला साहबगंज में आज ताज मोहम्मद के नेतृत्व में ढाई सौ लोगों ने माननीय केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और हर संभव अपने प्रत्याशी शुभम श्रीवास्तव को जिताने के लिए संकल्प लिया इस अवसर पर जिला अध्यक्ष अनिल कुमार प्रजापति जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नदीम रजा जिला कोषाध्यक्ष मोहम्मद इसराइल घोसी महानगर अध्यक्ष मोहम्मद कलीम उरस्साया मास्टर जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रधान उपस्थित रहे

Taza Khabar