अयोध्या28मई2024*नौतपा में रामलला को दही व फलों के जूस का लग रहा भोग*
नौतपा के चलते रामनगरी का तापमान 42 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। ऐसे में अयोध्या के मठ मंदिर में भगवान के दिनचर्या में बदलाव किया गया है। राम मंदिर में विराजमान बाल स्वरूप भगवान रामलला के भोग में भी बदलाव कर दिया गया है। हर दिन दही और फलों का जूस दिया जा रहा है और सूती वस्त्र पहनाये जा रहे हैं। राम मंदिर में विराजमान रामलला पांच वर्षीय बालक स्वरूप हैं। इसलिए उनके रहन-सहन में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। जनवरी में प्रतिष्ठा के दौरान ठंड का मौसम था। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है इसलिए प्रतिदिन जलाभिषेक के बाद सूती वस्त्र धारण कराए जा रहे हैं। श्रृंगार के बाद फूलों से सजी थाली में दीपक जलाकर आरती होती है। सुबह और शाम दही का भोग लगाया जा रहा है। इसके अलावा फलों का जूस, लस्सी भी भोग में शामिल किया गया है।
More Stories
पूर्णियां बिहार 12 अगस्त 25* अंचल रुपौली में गंगा नदी के बैक वटर से निचले हिस्से में पानी फैल जाने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से सजग एवं सतर्क है।
गाजीपुर12अगस्त25*पी.जी. कॉलेज, गाजीपुर में प्रवेश का सुनहरा अवसर
नई दिल्ली12अगस्त25*युवा शक्ति राष्ट्र हित सर्वोपरि राष्ट्र शक्ति*