March 4, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या28जनवरी24*कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अयोध्या28जनवरी24*कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा

अब्दुल जब्बार

अयोध्या28जनवरी24*कांग्रेसियों ने निकाली प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा

भेलसर(अयोध्या)कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को ब्लाक मवई के सेवक पुरवा से उमापुर होते हुए रेछघाट तक करीब पांच किमी0 प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकाली।यात्रा का नेतृत्व ब्लाक अध्यक्ष परमानन्द शुक्ला तथा यात्रा का मार्गदर्शन युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व यात्रा के प्रभारी संजय तिवारी कर रहे थे।
गौरतलब है कि बीते 14 जनवरी से कांग्रेस नेता एवं सांसद राहुल गांधी फिर एकबार भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम जनता के बीच पहुंच रहे हैं।राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा इस समय पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में है फरवरी के दूसरे सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में प्रवेश करेगी।यूपी में राहुल गांधी की यात्रा पहुंचने से पहले प्रदेश की कांग्रेस कमेटी प्रादेशिक भारत जोड़ो न्याय यात्रा के माध्यम से जनजागरण करने का काम कर रही है।यात्रा में चल रहे कांग्रेस नेताओं ने लोगों से संवाद स्थापित किया। यात्रा के पश्चात एक नुक्कड़ सभा को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के प्रभारी संजय तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी के पंच न्याय के विचार के साथ देश का हर नागरिक जुड़ रहा है और उन्हें उम्मीद है कि देश में राहुल गांधी की नेतृत्व में कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर उन्हें न्याय मिलेगा।वहीं छात्र संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेश शुक्ला ने कहा कि आज देश का युवा बेरोजगारी से पीड़ित है मोदी जी ने 2014 में हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने का वादा किया था जो कि आज विफल नजर आ रहा है। परमानंद शुक्ला ने कहा कि आज किसान परेशान है राहुल गांधी जी की न्याय यात्रा से उन्हें उम्मीद है की फसलों का उचित मूल्य मिलेगा और उनके साथ न्याय होगा।
इस अवसर पर  युवा कांग्रेस के नवनिर्वाचित अध्यक्ष राहुल तिवारी,रूदौली विधानसभा अध्यक्ष राम आशीष तिवारी,सैय्यद हुसैन,हरिकेश कुमार प्रधान,राम कृष्ण शुक्ला, जगतपाल रावत,निजामुद्दीन,सर्वेश तिवारी,अनुज कुमार मिश्र,राम कृष्ण मिश्रा समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Taza Khabar