February 10, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या25मार्च2025*योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल

अयोध्या25मार्च2025*योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल

अयोध्या से अब्दुल जब्बार

अयोध्या25मार्च2025*योगी सरकार के 8 साल बेमिसाल

भेलसर(अयोध्या)केंद्र की नरेंद्र मोदी तथा प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने जनता के हित में बेमिसाल कार्य किए हैं। विकास की दृष्टि से केंद्र सरकार के 11 तथा प्रदेश सरकार के 8 साल अत्यंत बेमिसाल व महत्वपूर्ण है अकेले नगर पंचायत रुदौली क्षेत्र में 4000 से अधिक आवास बनाए गए हैं। यह बात विधायक रामचंद्र यादव ने 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को डाक बंगले में आयोजित समारोह में कहीं।उन्होंने कहा कि लोगों को आवास मुक्त राशन बिजली तथा चिकित्सा संबंधी सुविधा प्राप्त हो रही हैं। सरकार ने महिलाओं के विकास के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिला सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत बैंक सखी, बिजली सखी, बीसी सखी बनाकर उनको उन्नति के अवसर प्रदान किया गया हैं। वर्ष 2012 के पूर्व तथा उसके पश्चात रुदौली के विकास का तुलनात्मक अध्ययन करने पर यह बात साफ हो जाती है कि योगी मोदी की सरकार ने रुदौली के विकास में कोई भी कमी नहीं छोड़ी है। विधायक ने कहा कि सरकार गरीब वर्ग के विकास के लिए हर संभव कदम उठा रही है जिसका परिणाम भी स्पष्ट दिखाई दे रहा है।
बंधन योजना से बाबू कल्याण सिंह वार्ड के वजीरगंज में एक करोड़ अस्सी लाख से धार्मिक स्थल पर निर्माण कार्य कराया गया है।17 करोड़ 52 लाख रुपए अब तक पालिका को मिल चुका है।नगर पालिका के विस्तार से पहले कम धनराशि से विकास कार्यों में आने वाली रुकावट दूर हुई है। मां कामख्या धाम नगर पंचायत का गठन,मवई ब्लाक के सिपहिया कोटवा में आईटीआई,मवई में आयुर्वेदिक मेडिकल कालेज का निर्माण,थाना बाबा बाजार की स्वीकृति देकर योगी सरकार ने रुदौली के विकास कार्यों को तेजी प्रदान की है।चार विद्युत उपकेंदो की स्थापना,अधिशासी अधिकारी विद्युत कार्यालय का सृजन और निर्माण,उपखंड अधिकारी विद्युत पटरंगा का संचालन हो सका है। भेलसर से रीचघाट मार्ग,रुदौली अमानीगंज मार्ग,मवई मां कामाख्या धाम मार्ग,भेलसर टिकैतनगर समेत अनेक मार्गों का निर्माण किया गया।
इस मौके पर एसडीएम प्रवीण यादव, गन्ना समित गनौली अध्यक्ष निर्मल शर्मा, ईओ सुरेश मौर्य,सभासद राम राज लोधी, कुलदीप सोनकर, पंकज शर्मा, विधायक प्रतिनिधि राज किशोर सिंह, पूर्व अध्यक्ष भाजपा सुरेश श्रीवास्तव,बृज नन्दन अग्रवाल,श्याम बाबू गुप्ता,जग प्रसाद रावत,प्रधान बनवारी यादव उपस्थित रहे।

Taza Khabar