अयोध्या से वासुदेव यादव की रिपोर्ट
अयोध्या25अगस्त24*समाजसेवी संस्थान की ओर से वृद्ध महिलाओं को छठ पूजा के अवसर पर बांटा गया फल।
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या और छठ पूजा के पावन अवसर पर आज समाजसेवी संस्थान की ओर से मणि पर्वत निकट वृद्ध आश्रम में फल का वितरण किया गया। संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव की ओर से सभी बुजुर्ग माताओं को यहां पर फल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि माता पिता, गुरु जनों की सेवा ही सर्वोत्तम सेवा है। सभी लोगों को अपने माता-पिता की खूब सेवा करनी चाहिए। आज का दिन बहुत ही पावन है। आज छठ पूजा का दिन है। बहुत सी माताएं व्रत हैं। अपने पुत्र के दीर्घायु के लिए। उन्होंने कहा कि आज का दिन पवित्र है, जिसके चलते यहां पर बुजुर्ग सैकड़ो माताओ में फल सेव, केला व बिस्किट आदि का वितरण किया गया। उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया गया। समाज सेवी संस्थान अयोध्याधाम के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि समाज सेवा राष्ट्र सेवा है। सभी लोगों को अपने आसपास जरूरतमंदों की मदद करनी चाहिए। हमारी संस्था के द्वारा गरीब जरूरतमंद सभी लोगों की मदद की जाती है। उन्होंने बताया कि शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए हमारी संस्था की ओर से मेधावी और गरीब छात्रों को साइकिलों का वितरण किया जाता है और जरूरतमंदों की सेवा मदद की जाती है। इस मौके पर वृद्ध आश्रम के प्रबंधक माधुरी मौर्या और यहां के कर्ताधर्ता परमानंद यादव ने समाजसेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव का माला पहनाकर अंग वस्त्र भेंटकर स्वागत सत्कार किया और उनके प्रति आभार व्यापित किया। इस मौके पर संजय तिवारी, सोमई निषाद, वासुदेव यादव, आरपी सिंह, मनोज कुमार गुल्लू , धर्मेंद्र जितेंद्र, अंकित कुमार, नौशाद आलम, महेंद्र कुमार उपाध्याय, गवर्नमेंट पांडे, गुलजार भाई व नरेंद्र कुमार सहित आदि अन्य मौजूद रहे।…. Visual……byte सुरेश यादव अयोध्या

More Stories
पूर्णिया बिहार 14 मार्च 26* जनगणना से जन कल्याण: पूर्णिया में तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू*
कौशाम्बी 14 मार्च 26*खड़ी फसल में दबंगों द्वारा हो रहे निर्माण में मौके पर पहुंचे न्यायिक मजिस्ट्रेट*
कानपूर नगर १४ मार्च २६ * एनएच-19 पर बस, ट्रेलर और कंटेनर की टक्कर में दो यात्रियों की मृत्यु, घायलों का हैलट अस्पताल में उपचार