अयोध्या22सितम्बर25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
[22/09, 9:58 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *ढाई लाख की हुई चोरी पुलिस बता रही है संदिग्ध।*
*अयोध्या -*
बीती रात रौनाही थाना सत्ती चौरा चौकी क्षेत्र ग्राम सभा सीबार मजरे बेगम गंज निवासी मोहम्मद मेराज एवं सिराज के घर रात चोरो ने लगभग अट्ठासी हजार नकद तथा डेढ लाख सोने चांदी के जेवरात की चोरी की घटना को अंजाम दिया।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस पीडित परिवार पर ही घर मे होते हुए चोरी की घटना कैसे हुई के सवालो की बौछार कर दी।बाद मे मामले को तूल पकडता देख रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाना रौनाही बुलाया।जैनब पत्नी सिराज ने बताया कि जिठानी और भतीजी के साथ छत पर सो रही थी। इसी बीच जीना के सहारे चोर घर मे दाखिल हो अलमारी का ताला तोड आठ हजार नकद लगभग दस ग्राम सोने ढाई सौ ग्राम चांदी तथा गुल्लक तोड रखे अस्सी हजार रूपये की चोरी की।
[22/09, 9:58 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
नवरात्रि के प्रथम दिन संतों ने की रामकोट राम जन्मभूमि के चारों ओर परिक्रमा। संतो के साथ स्थानीय लोग भी हुए शामिल। हजारों की संख्या में संत व स्थानीय लोगों ने की रामकोट की परिक्रमा। राम जन्मभूमि के परिधि में नित्य होती है परिक्रमा। रामकोट की परिधि में आते हैं 108 मंदिर।
ब्रेकिंग
अयोध्या।
शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन रामनगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब।
भगवान राम की कुलदेवी बड़ी देवकाली माता मंदिर, माता सीता की कुलदेवी छोटी देवकाली मंदिर पर मां शैलपत्ति पुत्री के स्वरूप की हो रही है पूजा और अर्चना।
बड़ी संख्या में श्रद्धालु बड़ी देवकाली व छोटी देवकाली मंदिर में दर्शन कर ले रहे हैं माता का आशीर्वाद।
नवरात्रि के मौके पर और रामनगरी में मची है धूम।
रामनगरी माता रानी के जयकारों से रही है गूंज।
[22/09, 9:59 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *राजस्व निरीक्षक सहित पांच पर धोखाधड़ी का केस*
अयोध्या
बीकापुर तहसील में उत्तराधिकार के मामले को लेकर फर्जी मुकदमा द्वारा गड़बड़ी करने के आरोप में न्यायालय के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने राजस्व निरीक्षक, राजस्व लेखपाल सहित पांच आरोपियों के विरुद्ध धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओ में मुकदमा पंजीकृत किया है।
कोतवाली क्षेत्र के सोहवल सलोनी निवासी राधेश्याम की शिकायत पर बीकापुर तहसील के राजस्व निरीक्षक राजेंद्र प्रताप सिंह, हल्का लेखपाल अवनीश कुमार, इनायत नगर थाना क्षेत्र के उरुवा वैश्य निवासी हृदयदेवी, श्याम पति तथा मंजू उर्फ सुन्दरा के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज हुई है। बताया कि उनके मामा का घर भी इसी गांव में है। गांव में मामा के नाम पर मौजूद संपत्ति की वह देखभाल करता था। गांव आने पर वे पूरे परिवार के साथ उनके घर रहते थे, जिससे खुश होकर उन्होंने सोहावल सलोनी बीकापुर की सम्पूर्ण सम्पत्ति को उन्हें दे दिया था और उनके हक में एक वसीयतनामा लिख दिया था। लेकिन गांव के कुछ लोगों के उसकाने पर मृतक करिया की बहनो द्वारा भी वरासत के आधार पर नामान्तरण प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया, जो तहसीलदार बीकापुर के न्यायालय में विचाराधीन था। पूरे मामले की जानकारी होने के बाद उन्होंने फर्जीवाडे़ की सूचना बीकापुर कोतवाली में दिया। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। एसएसपी के यहां भी शिकायत पत्र देने पर रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। फिर न्यायालय की शरण में जाना पड़ा। प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज ने बताया कि न्यायालय के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है।
[22/09, 10:02 am] Basudev Yadaw Ayodhya: लखनऊ:
देश में आज से GST की नई दरें लागू
अब सिर्फ 5,18% के 2 स्लैब लागू होंगे
घरेलू खपत से जुड़ी चीजें सस्ती हुई
दूध, दही, घी, मक्खन, पनीर सस्ती
हाथ से बनी सभी चीजें भी सस्ती हुई
इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद भी आज से सस्ते हुए
चीजें सस्ती होने से बाजार में बढ़ेगी रौनक
सिर्फ शराब, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू महंगे
सिगरेट,शराब गुटखा पर 40% GST होगा लागू
[22/09, 12:49 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: *चौक फैजाबाद में चोरी मिशन शक्ति सिर्फ स्कूटी रैली तक!*
अयोध्या।
त्योहारों के मौसम में चौक-फैजाबाद बाजार में खरीदारी करने जाना अब खतरे से खाली नहीं। पुलिस की मौजूदगी चौक पर 24 घंटे रहने का दावा है, लेकिन हकीकत यह है कि महिलाओं का सक्रिय गैंग खुलेआम पर्स और जेवर पर हाथ साफ कर रहा है।
दो दिन पहले ही चेतावनी दी गई थी कि भिखारियों के भेष में महिलाओं का गैंग भीड़ में सक्रिय है, फिर भी पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। ताज़ा मामला अमानीगंज कॉलोनी निवासी शोभा सिंह का है, जिनका पर्स मोबाइल चौक पर खरीदारी के दौरान चोरी हो गया। परिजनों ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है और दो संदिग्ध महिलाओं पर शक जताया है। पुलिस चाह ले तो आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों से घटना का खुलासा कर सकती है, मगर लापरवाही इतनी गहरी है कि कार्रवाई की बजाय मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश हो रही है।
एक ओर महिला पुलिस कर्मी स्कूटी रैली निकालकर महिला सुरक्षा का दम भरती हैं, दूसरी ओर बाजार में महिलाएं पर्स चोरी, छेड़खानी और जेवरात उड़ाने वाले गिरोहों से असुरक्षित हैं। मिशन शक्ति का असर सिर्फ मंच और पोस्टरों तक सिमटकर रह गया है।
सवाल साफ है क्या पुलिस त्योहारों पर सुरक्षा का केवल दिखावा कर रही है?
[22/09, 1:02 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: आज से अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला का होगा भव्य मंचन
✍️अयोध्या: *आज से फिल्मी सितारों की रामलीला मंचन शुरू होगी और यह राम कथा पार्क में होगी।*
मालूम हो कि इस रामलीला का अयोध्या के कुछ सन्त-महंत ने विरोध किया है, जोकि मात्र फोटो सेशन तक सीमित है. वैसे भी इस बार फिल्मी रामलीला का मंचन राम कथा पार्क में हो रहा है, जिसके चलते हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी. आयोजक बॉबी जी ने सभी लोगों से अपील किया है की रामलीला देखने हेतु आप जरूर आए.
[22/09, 1:03 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: आज से अयोध्या में फिल्मी सितारों की रामलीला का होगा भव्य मंचन
✍️अयोध्या: *आज से फिल्मी सितारों की रामलीला मंचन शुरू होगी और यह राम कथा पार्क में होगी।*
मालूम हो कि इस रामलीला का अयोध्या के कुछ सन्त-महंत ने विरोध किया है, जोकि मात्र फोटो सेशन तक सीमित है. वैसे भी इस बार फिल्मी रामलीला का मंचन राम कथा पार्क में हो रहा है, जिसके चलते हजारों दर्शकों की भीड़ उमड़ेगी. आयोजक बॉबी जी ने सभी लोगों से अपील किया है की रामलीला देखने हेतु आप जरूर आए.
More Stories
जयपुर28सितम्बर25*नेवर गिव अप की गूंज से गूंजा एस. वी पब्लिक स्कूल का वार्षिकोत्सव
नई दिल्ली28सितम्बर25*भारत एक ही सीरीज में पाकिस्तान को लगातार तीन बार रौंद बना एशिया का चैंपियन*:
जयपुर28सितम्बर25*द क्रॉउन मिस एंड मिसेज इंडिया का भव्य आयोजन*-