ब्रेकिंग
अयोध्या22दिसम्बर 25*एक देसी गाय द्वारा अजीबो गरीब शिशु को जन्म दिया गया है
अयोध्या *बीकापुर विकासखंड क्षेत्र के क्षेत्र के पातूपुर मैंना पड़ाईन का पुरवा गांव में एक देसी गाय द्वारा अजीबो गरीब शिशु को जन्म दिया गया है। गाय का नवजात शिशु बछड़ा ग्रामीणों में चर्चा का विषय बना हुआ है। दो मुंह एवं चार आंख वाले बछड़े को देखने के लिए लोगों का तांता लग रहा। ईश्वरीय करिश्मा या फिर शारीरिक विकलांगता इसे लेकर चर्चा है और लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। देसी गाय पंकज तिवारी की बताई जाती है। बताया गया कि रविवार को गर्भवती गाय को प्रसव के दौरान समस्या होने पर पशु चिकित्सक और पशु स्वास्थ्य कर्मियों की टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर सुरक्षित प्रसव कराया गया।

More Stories
उन्नाव 18 जनवरी 26**परिवार परामर्श केन्द्र व महिला हेल्पडेस्क के अथक प्रयासों से पति-पत्नी के 26 विवादित जोड़ो की सकुशल की गयी विदाई*
कौशाम्बी 18 जनवरी 26**आरोग्य स्वास्थ्य मेले में 1253 मरीजों का चिकित्सको द्वारा किया गया उपचार*
कौशाम्बी 18जनवरी 26**युवा और किसान विरोधी है भाजपा सरकार ~ विजय प्रकाश*