अब्दुल जब्बार
अयोध्या21अगस्त25*रुदौली में स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर तृतीय हिन्दू गौरव दिवस समारोह पूर्वक मनाया गया
भेलसर(अयोध्या)रुदौली मे कल्याण चौक पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर तृतीय हिन्दू गौरव दिवस सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चन्द्र यादव के नेतृत्व में चौधरी सुखलाल लोधी की अध्यक्षता व शतीन्द्र प्रकाश शास्त्री के संचालन में समारोह पूर्वक मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी के नेताओ व जनप्रतिनिधियों ने कल्याण सिंह की प्रतिमा पर श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे और उनके योगदान को याद किया।
स्वर्गीय बाबू कल्याण सिंह जी की चतुर्थ पुण्यतिथि पर आयोजित तृतीय हिन्दू गौरव दिवस समारोह युवा भाजपा नेता व सामाजिक कार्यकर्ता आलोक चंद्र यादव,भाजपा नगर मण्डल अध्यक्ष रामराज लोधी,सभासद विनय लोधी ,युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा,आशीष कैलाश व चौधरी सुखलाल लोधी के द्वारा प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पण करने के साथ साथ श्रद्धांजलि अर्पित करने का कार्यक्रम शुरू हुआ तथा इसी के साथ ही हिन्दू गौरव दिवस समारोह का शुभारंभ हुआ जिसमें वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्व. कल्याण सिंह जी के संघर्षमय राजनीतिक जीवन, जनसेवा और समाज के लिए किए गए योगदान को याद किया।
युवा भाजपा नेता आलोक चंद्र यादव ने कहा कल्याण सिंह जी ने सदैव राष्ट्र और समाज को सर्वोपरि रखा। उनके आदर्श और सिद्धांत आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा हैं। “कल्याण सिंह जी का राजनीतिक जीवन पूरी तरह जनसेवा को समर्पित रहा। उनकी स्मृतियाँ हमेशा हम सबके बीच जीवित रहेंगी।”
युवा भाजपा नेता आशिष शर्मा ने कहा कि कल्याण सिंह जी न केवल एक कुशल प्रशासक थे बल्कि जनता के नेता के रूप में हमेशा स्मरण किए जाते रहेंगे।
इस अवसर पर नगर पंचायत मां कामाख्याधाम के अध्यक्ष शीतला शुक्ला व गन्ना विकास सहकारी समिति गनौली अध्यक्ष ने युवाओं से आह्वान किया कि वे स्वर्गीय कल्याण सिंह जी के आदर्शों और सिद्धांतों को आत्मसात कर समाज और राष्ट्र की सेवा में योगदान दें।समारोह में अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष किशोरीलाल भारती,बाबा बाजार मण्डल अध्यक्ष राकेश तिवारी,पूर्व मण्डल अध्यक्ष शेखर गुप्ता,दुर्गेश श्रीवास्तव, श्याम बाबू गुप्ता,पूर्व सभासद रामसनेही लोधी, सभासद विनय लोधी,महेश कश्यप, कुलदीप सोनकर,पंकज शर्मा,आशीष कैलाश वैश्य,ज्ञान चन्द्र मिश्रा,राजकिशोर सिंह, महिला मोर्च जिला मन्त्री माधुरी सिंह,आरती मिश्रा ने इस अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

More Stories
मथुरा 18 नवंबर 25*थाना माँट पुलिस द्वारा 01 वांछित बाल अपचारी को किया गया गिरफ्तार ।*
अयोध्या 18/11/25*तहसील के कर्मचारियों पर साक्ष्य छुपाने का लगा आरोप पत्रावली की जांच करने की हुई मांग।*
नई दिल्ली 18/11/2025*आज के प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय समाचार (18 नवंबर 2025):