[21/10, 3:30 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व दरवेश खान की रिपोर्ट*
*दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघे धान व गन्ने की फसल 2 महीने से जलभराव में डूबी*
*भाकियू ने फसल के बचाव के लिए जल निकासी की मांग की*
भेलसर(अयोध्या)रुदौली क्षेत्र के एक गाँव के दर्जनों किसानों की 2 महीने से जलभराव में डूबी सैकड़ों बीघे धान व गन्ने की फसल के बचाव के लिए भाकियू ने जल निकासी की मांग एसडीएम रुदौली से की है।
भाकियू नेता रवि शंकर पाण्डेय ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर कहा है कि रुदौली तहसील क्षेत्र के ग्राम गनोली के दर्जनों किसानों की सैकड़ों बीघे धान व गन्ने की फसल में लगभग 2 महीने से जलभराव हो गया है जिसके कारण फसल खराब होने का अंदेशा है जिसको निकलवाने के लिए भाकियू द्वारा पूर्व में उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र द्वारा अवगत भी कराया गया था किंतु अभी तक जलभराव की निकासी के लिए कोई कार्यवाही नहीं की गई जिसके कारण सैकड़ों बीघे फसल नष्ट हो रही है।यदि फसल नष्ट हुई तो किसानों के सामने आर्थिक समस्या उत्पन्न हो जाएगी।उन्होंने तत्काल जल निकासी के लिए आवश्यक कार्यवाही की माँग की है।उन्होंने कहा कि जल्द कार्यवाही न की गई तो तो किसान आंदोलित होने पर मजबूर हो जाएंग।एसडीएम स्वप्नील यादव ने जल्द पानी निकासी कराने की बात कही है।शिकायतीपत्र देने वालों में रवि शंकर पांडेय,अर्जुन कुमार,सचिन कुमार पांडे,रामसरन,शंकर पाल पांडे निवर्तमान जिला सचिव भारतीय किसान यूनियन,हरिराम यादव,रामकुमार यादव,जगदीश तिवारी,चंद्र प्रकाश तिवारी,अरविंद गौतम,शिवचरण,शिव बहादुर,लालता प्रसाद यादव आदि शामिल थे।
[21/10, 3:30 PM] Abdul jabbar Ayodhya: *अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ की रिपोर्ट*
*गोवशों की मौत के मामले में अज्ञात वाहन के विरूद्ध केस दर्ज*
भेलसर(अयोध्या)तीन दिन पूर्व अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई तीन गोवशों की मौत के मामले में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के तहसील अध्यक्ष की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के विरूद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
मालूम हो कि तीन दिन पहले सैदपुर मार्ग के धर्मगंज चौराहे पर देर शाम कुछ गोवंश मार्ग पर बैठे थे।तभी एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने तीन गोवंश को रौंद दिया और मौके से भाग निकला।इस हादसे में तीन गोवंश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।इस मामले में राष्ट्रीय गोरक्षक दल के तहसील अध्यक्ष राम धनी पाल ने मवई थाना पहुंचकर अज्ञात वाहन के विरूद्ध तहरीर दी। मवई के थाना प्रभारी विश्वनाथ यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन के विरूद्ध केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
अयोध्या 7 मार्च 26*[ट्रेन की चपेट में आने से अधेड़ की मौत, पुलिस ने शव कब्जे में लिया]*
लखनऊ 7 मार्च 26*वन विभाग में हरियाली के नाम पर खेल! कागज़ों में लाखों पौधे* , *ज़मीन पर सूखा सच*
भोपाल 7 मार्च 26*डॉक्टर की प्रताड़ना से तंग महिला असिस्टेंट प्रोफेसर ने दी जान