अयोध्या20फ़रवरी26*छोटे वाहनों के स्वामियों के लिए बड़ी राहत,अब नही जमा करना होगा बार-बार टैक्स
7.5 टन से कम वाहनों के लिए वन-टाइम टैक्स की सुविधा,4,500 वाहन मालिक होंगे लाभान्वित
अयोध्या। जनपद में शासन ने छोटे कमर्शियल वाहन संचालकों को बार-बार टैक्स जमा करने की झंझट से मुक्ति दिला दी है। अब 7.5 टन से कम भार क्षमता वाले कमर्शियल वाहन स्वामियों के लिए वन-टाइम टैक्स जमा करने की व्यवस्था लागू कर दी गई है। इससे जनपद में करीब हजारों वाहन स्वामियों को लाभ मिलेगा।
दरअसल पहले छोटे और बड़े कमर्शियल वाहनों के मालिकों को हर 3 महीने या सालभर में रोड टैक्स जमा करना पड़ता था। कई बार किसी कारणवश विलंब होने पर वाहन मालिक जुर्माने के दायरे में आ जाते थे। परिवहन विभाग ने इस समस्या का समाधान करते हुए 7.5 टन से कम भार क्षमता वाले वाहनों पर वन-टाइम टैक्स की व्यवस्था लागू की है। इसके जरिए वाहन स्वामियों को बार-बार टैक्स जमा करने की जरूरत नहीं होगी और उनका समय भी बचेगा। इस सुविधा के प्रचार के लिए 20 और 21 फरवरी को विशेष कैंप का आयोजन किया गया है।कार्यालय परिसर में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक परिवहन मेला लगा है। वहीं सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन डॉ आरपी सिंह ने बताया कि इस योजना से वाहन मालिकों को राहत मिलेगी और लोग अधिक से अधिक संख्या में इस कैंप में शामिल होकर लाभ उठा सकते हैं।एआरटीओ डॉ सिंह ने बताया कि पूर्व में निजी वाहनों में एकमुश्त टैक्स जमा करने की व्यवस्था थी, जबकि 3000 किलोग्राम तक के कुछ कमर्शियल वाहनों में भी एक बार टैक्स जमा होता था।अब शासन की ओर से नई व्यवस्था लागू की गई है, जिसके तहत 7500 किलोग्राम तक के भार वाले कमर्शियल वाहनों के लिए भी एकमुश्त कर जमा करने की सुविधा प्रदान की गई है।आगे उन्होंने कहा कि इस निर्णय से ऐसे सभी वाहन स्वामियों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब तक मासिक, त्रैमासिक या वार्षिक आधार पर टैक्स जमा करना पड़ता था। खासकर कमर्शियल श्रेणी के मैजिक, मैक्सीकैब, बोलेरो, स्कॉर्पियो जैसे वाहनों के स्वामियों को अब बार-बार टैक्स जमा करने की आवश्यकता नहीं होगी।वे एकमुश्त कर जमा कर भविष्य की झंझटों से मुक्त हो सकेंगे।
वहीं, उन्होंने बताया कि पहले कई बार वाहन स्वामी समय पर टैक्स जमा नहीं कर पाते थे, जिससे पेनल्टी लगती थी, बकाया बढ़ जाता था और विभाग को डिमांड नोटिस जारी करना पड़ता था। आरसी वसूली जैसी कार्रवाई भी करनी पड़ती थी। नई एकमुश्त कर व्यवस्था से वाहन स्वामी इन सभी प्रक्रियाओं और परेशानियों से बच सकेंगे। इसी योजना के संबंध में कल और परसों चंदौली में विशेष मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले के माध्यम से वाहन स्वामियों को एकमुश्त कर जमा करने के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे बार-बार कर भुगतान की प्रक्रिया से मुक्त होकर शासन की ओर से दी जा रही सुविधाओं का लाभ उठा सकें।

More Stories
कानपुर नगर 10 अप्रैल 26*केडीए विभाग में अभी भी निष्पक्ष और गहरी व्यापक जांच की ज़रूरत
मथुरा 10 अप्रैल 26*वृंदावन में बड़ा हादसा:यमुना में मोटर बोट पलटने से डूबे पंजाब के 32 श्रद्धालु,गोताखोरों ने निकाले 9 शव*
धार मध्य प्रदेश 10 अप्रैल 26*पति की हत्या, फिर खुद ही बंधी रस्सियों में… ‘लूट’ की कहानी निकली झूठ!