अयोध्या से अब्दुल जब्बार यूपीआजतक
अयोध्या20नवम्बर23*मनुष्य मृगतृष्णा में फंसकर जीवन को समाप्त कर ईश्वर की प्राप्ति नहीं कर पाता है……….श्री उदासीन महाराज चित्रकूट धाम
भेलसर(अयोध्या)चतुर्थ दिवसीय श्री रामचरितमानस सिद्धांत सार प्रवचन के प्रथम दिवस रुदौली नगर के मोहल्ला शिवपुरम पूरे काजी में श्री अनुस्वार कृपाकार श्री अद्वैतांतादेवघन श्री उदासीन महाराज चित्रकूट धाम ने कहा कि जैसे कि रेगिस्तान में सूरज की धूप जब रेत पर पड़ती है तो वहां जल का आभास होता है प्यासा हिरन उस ओर दौड़ पड़ता है लेकिन वहां जाने पर उसे पानी नहीं मिलता है फिर उसे आगे पानी दिखाई देता है लेकिन आगे बढ़ने पर भी जल नहीं मिलता है चलते-चलते प्यास से मृग अपने प्राणों को त्याग देता है यही संसार की स्थिति है मनुष्य मृगतृष्णा में फंसकर अपने जीवन को समाप्त कर देता है लेकिन ईश्वर की प्राप्ति नहीं कर पाता जीवन में पूर्णता लाने के लिए धर्म व भक्ति को प्राप्त करना बहुत ही आवश्यक है इसलिए इसके लिए सहज भाव रखना आवश्यक है धैर्य रखने वालों को ही ईश्वर की प्राप्ति होती है नहीं तो मनुष्य जटिलता में फंसा रहकर ईश्वर की प्राप्ति नही कर पाता। सहजता और जटिलता यह दोनों मनुष्य जीवन में सामने आती है जो सहज भाव से प्रभु का स्मरण कर उनकी शरण में जाता है वह मृगतृष्णा रूपी भवसागर से पार हो जाता है जो मनुष्य जटिलता में फंस जाता है उसका पूरा जीवन कुचक्र में फंस जाता है और उसको न तो जीवन में शान्ति और अंत समय में मोक्ष की प्राप्ति भी नहीं होती है शिवपुरम में चल रहे।रामचरितमानस प्रवचन में के मुख्य यजमान श्रीमती मनोरमा देवी आयोजक संतोष कुमार आर्य प्रमोद कुमार,शुभम,विष्णु युवराज,वैभव कसौधन,विंध्यवासिनी प्रसाद मिश्र,राजकिशोर कसौधन,श्याम कसौधन मोहित कसौधन,पूर्व पालिका अध्यक्ष अशोक कसौधन,पंकज शर्मा,संजय अग्रवाल,सभासद,आशीष शर्मा,विजय तिवारी,चांदलाल सहित सभी सहयोगियों का सराहनीय योगदान रहा। रामचरितमानस कथा को सुनने के लिए अपार संख्या में भीड़ उपस्थित रही।

More Stories
कानपूर नगर २१ फरवरी २६ * आर्डिनेंस फैक्ट्री कानपुर के बाहर आउटसोर्सिंग कर्मियों का हंगामा
रोहतास २१फरवरि २६ * डेहरी आरपीएफ ने लावारिस हालत में 05 किलो गांजा किया बरामद।
लखनऊं २१ फरवरी २६ * मोहनलालगंज तहसील में आयोजित हुआ समूर्ण समाधान दिवस