अयोध्या19मार्च25*अब शहर में नहीं चल सकेंगे बाहरी ई-रिक्शा*
अयोध्या धाम के बाद अयोध्या शहर में अभियान चलाकर बाहरी ई-रिक्शा वाहनों को शहर से बाहर किया जा रहा है। अब अयोध्या शहर के पते पर पंजीकृत ई-रिक्शा वाहन ही शहर में चल सकेंगे। यातायात पुलिस बाहरी रिक्शा वाहनों के चालकों को अभी चेतावनी दे रही है, दोबारा मिलने पर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी है।रामनगरी में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व ही दोनों शहरों में चल रहे ई-रिक्शा वाहनों की कोडिंग कर उन्हें नंबर अलॉट किया गया था। इसमें इन रिक्शा चालकों के मालिक व चालक का नाम पता आदि एक रजिस्टर में दर्ज किया गया था। बाद में इनकी संख्या बढ़ने पर अयोध्या धाम को जोन एक व अयोध्या शहर को जोन दो में बांटकर उन्हें अपने क्षेत्र में ही चलने की अनुमति दी गई थी। इसका उद्देश्य किसी शिकायत पर उस ई-रिक्शा को ट्रेस करने के साथ उनकी बढ़ती संख्या पर नियंत्रण भी करना था। एक वर्ष में अयोध्या धाम में बाहरी ई- रिक्शा वाहनों को शहर में नहीं चलने दिया गया। अब यातायात निरीक्षक विवेक मौर्या की अगुवाई में टीम अयोध्या शहर में बाहरी ई-रिक्शा चालकों को चिह्नित कर उन्हें चेतावनी देकर शहर से बाहर कर रही है।अपर पुलिस अधीक्षक यातायात एपी सिंह ने बताया कि चेतावनी के बाद दोबारा मिलने पर ऐसे ई-रिक्शा वाहनों को सीज कर दिया जाएगा। शहर में इनकी बढ़ती संख्या से जगह जगह जाम की स्थिति बन रही है, इसके चलते ये कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
बरेली ३० मार्च 26*मुस्लिम युवक से मारपीट और नारे लगवाने के मामले में बजरंग दल से जुड़े ऋषभ ठाकुर को पुलिस ने गिरफ्तार किया
लखनऊ30मार्च26* सीएम ने आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों एवं सेविकाओं को स्मार्टफोन एवं नियुक्ति-पत्र का वितरण किया
अयोध्या30 मार्च 26*उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) का परिणाम घोषित हुआ।