अयोध्या19जुलाई24*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर अयोध्या की खास खबरें
[19/07, 11:07 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
लखनऊ।
डीजीपी प्रशांत कुमार के निर्देश।
व्यापारिक, व्यावसायिक विवादों में एफआईआर दर्ज करने से पहले प्रार्थना पत्र की हो जांच।
सिविल प्रकृति के मामलों को आपराधिक रंग देने के लिए एफआईआर कराने का चलन बढ़ा है ।
उद्यमियों ,बिल्डर ,फैक्ट्री ,होटल, नर्सिंग होम, शैक्षिक संस्थानों के संचालकों के खिलाफ मिलने वाले प्रार्थना पत्रों पर जांच के बाद दर्ज हो एफआईआर।
[19/07, 11:07 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
आज शाम एनडी कृषि विवि कुमारगंज पहुंचेंगे गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, कल 20 जुलाई को कृषि विवि में आयोजित होने वाले प्राकृतिक खेती संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में करेंगे शिरकत, विवि के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में पहुंचेंगे राज्यपाल, प्राकृतिक खेती पर किसानों को संबोधित करने के साथ-साथ उनके साथ संवाद भी करेंगे, कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे, इस मौके पर उनके साथ कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, कृषि निदेशक जितेंद्र तोमर, विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।
[19/07, 11:07 am] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
गोंडा।
चंडीगढ़ डिब्रूगढ़ एक्सप्रेस रेल हादसा। हादसे में मरने वालों की संख्या 4 हुई। रेलवे ट्रैक के किनारे मिला एक और शव। गिट्टी के अंदर से निकाला गया शव। जीएम रेलवे NER सौम्या माथुर मौके पर। लगभग 800 कर्मी काम में जुटे। डाउन लाइन शाम तक बहाल होने का रेल प्रशासन का दावा।
[19/07, 11:08 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *आज आएंगे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष*
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय आज अयोध्या पहुंच रहे हैं। जिला कांग्रेस प्रवक्ता सुनील कृष्ण गौतम ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फैजाबाद जेल में निरुद्ध जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करने आ रहे हैं। वे दोपहर 12:30 बजे फैजाबाद जेल पहुंचेंगे, उसके बाद 1:30 बजे पूर्व सांसद डॉ. निर्मल खत्री के बजाजा स्थित आवास पर पहुंचे कर उनसे मुलाकात करेंगे।
[19/07, 11:08 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *आज कृषि विवि पहुंचेंगे गुजरात के राज्यपाल*
कुमारगंज
गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत आज शाम आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय अयोध्या पहुंचेंगे। वे 20 जुलाई को कृषि विवि में आयोजित होने वाले प्राकृतिक खेती संगोष्ठी कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे।विवि के एग्री बिजनेस मैनेजमेंट के प्रेक्षागृह में पहुंचेंगे और प्राकृतिक खेती पर किसानों को संबोधित करने के साथ-साथ उनके साथ संवाद भी करेंगे।कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि, कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही करेंगे। इस मौके पर उनके साथ कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह ओलख, कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह, पूर्व राज्यसभा सदस्य आरके सिन्हा, कृषि निदेशक जितेंद्र तोमर, विधायक रामचंद्र यादव भी मौजूद रहेंगे।
[19/07, 11:08 am] Basudev Yadaw Ayodhya: *रामलला को समर्पित किया चांदी का पदचिह्न*
अयोध्या में उज्जैन के प्रभात मित्र मंडल के स सदस्यों ने रामलला को चांदी से बना पदचिह्न समर्पित किया है। भगवान श्री राम और माता सीता के चरणचिह्न की चांदी से निर्मित अनुकृति भेंट करने उज्जैन से आए श्रद्धालुओं ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ श्रीराम के बरण चिन्ह क्षेत्र के महामंत्री चंपत राय से मुलाकात भी की।
उन्होंने बताया कि अरण्यकांड में जटायु की ओर से वर्णित श्रीराम और जनक सुता के पदचिह्नों को तैयार कर रामलला के दरबार में ‘समर्पित किया गया है।बड़भागी जटायु ने जंगल में विचरण के दौरान श्री राम सीता के पदचिह्नों को बहुत ध्यान से देखा और उसी वर्णन के आधार पर चांदी के पदचिह्न तैयार किए गए हैं। उज्जैन से आए 30 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल में प्रो.वी के कुमार गणपतलाल अग्रवाल, अनिता कुमावत, महेंद्र अरोड़ा, बालचंद्र कुलमी, वीरेंद्र कुमार माहेश्वरी हरिलाल सोनिया सहित अन्य लोग शामिल रहे।
More Stories
Karnataka15October25🌹🌹✊🏽✊🏽 Initial Victory for the Alemari Struggle ✊🏽✊🏽🌹🌹
सहारनपुर15अक्टूबर25*मिशन शक्ति एण्टी रोमियो टीम का सराहनीय कार्य…
पूर्णिया बिहार15अक्टूबर25*पटना हाई कोर्ट मुख्य न्यायाधीश ने धमदाहा,बनमनखीओर बायसी अनुमंडल कोर्ट के भवन का शिलान्यास किया।