November 19, 2025

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

अयोध्या19अगस्त25*यूपीआजतक न्यूज़ चैनल पर अयोध्या की कुछ महत्वपूर्ण खबरें

[19/08, 4:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
*एक कुत्ते ने वफादारी की ऐसी मिसाल कायम की जिसे देखकर ही रोंगटे खड़े हो जाएंगे,*

19 अगस्त 2025 की सुबह लगभग 9.30 बजे अपने मालिक के घर में घुसे जहरीले सर्प से वह कुत्ता भिड़ गया। उसके जहर की परवाह न करते हुए अपने नुकीले दांतों से उसे पटक पटक कर मार डाला। जहरीले सांप को देखते ही उसके ऊपर पालतू कुत्ते ने अटैक कर दिया। यह सारा नजारा घर में मौजूद सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया। मामला थाना कैंट के गद्दोपुर गांव का है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
[19/08, 4:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

दिल्ली।
बी सुदर्शन रेड्डी होंगे उपराष्ट्रपति पद के लिए विपक्ष के साझा उम्मीदवार.

विपक्षी दलों की बैठक के बाद कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने किया एलान.

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश हैं रेड्डी.

इंडिया ब्लॉक के सभी नेता इस मौके पर रहे मौजूद.

बी सुदर्शन रेड्डी का आगामी 21 अगस्त को होगा नामांकन
[19/08, 4:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

लखनऊ।
एसडीएम सदर, जिला औरैया राकेश कुमार सिंह हटाए गए, भ्रष्टाचार का आरोप,
जिला मुख्यालय कार्यालय से अटैच किया गया है, उनके स्थान अजय कुमार वर्मा को एसडीएम सदर औरैया बनाया गया है।
इस पूरे वीडियो क्लिप को देखते हुए जांच के आदेश भी दिए गए हैं।
जिलाधिकारी इंद्रमणि त्रिपाठी ने कार्यवाही करते हुए पूरे मामले में जांच बैठाई
वीडियो 15 जून 2024 का है लेकिन सीसीटीवी फुटेज के पुष्टि को देखते हुए कार्रवाई की गई।
[19/08, 4:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

 

अयोध्या।
अयोध्या में पहले भीषण बारिश और भादो माह में भीषण गर्मी। कड़ाके की धूप के साथ कभी-कभी छांव भी। बढ़ रही है संक्रामक बीमारियां। वायरल बुखार मलेरिया टाइफाइड के मरीजों की संख्या बढ़ी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्र तक अस्पतालों में भर्ती हो रहे मरीज।

सीएमओ डॉ सुनील कुमार बनियान का बयान। ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य अधिकारियों को दिए गए निर्देश। प्रतिदिन अपने क्षेत्र के गांव का करें दौरा।करें कैंप। मरीजों की करे जांच। उपलब्ध कराएं दवाएं।किन चीजों से बचाव करना है उसको लेकर भी उन्हें करें जागरूक।बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में भी स्वास्थ्य विभाग सक्रिय। स्वास्थ्यकर्मी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में जाकर कर रहे उनका मेडिकल चेकअप। हो रही जांच।उपलब्ध करा रहे हैं दवाएं। सभी जगह पर एंटी लारवा और फागिंग की व्यवस्था। सीएमओ डॉक्टर सुनील कुमार बनियान की लोगों से अपील। अगर किसी को बुखार है तो वह उसको ना ले हल्के में। उसकी जांच जरूर कराए और उसकी दवा ले। किसी झोलाछाप डॉक्टर के चक्कर में ना पड़े।
[19/08, 4:23 pm] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग

किसानों पर पुलिस का बल प्रयोग

अयोध्या।
खाद वितरण में हंगामा, किसानों पर पुलिस ने भांजी लाठियां, सुबह 6:00 बजे से लाइन लगाकर खाद के लिए खड़े हैं किसान, किसानों का धैर्य टूटा तो किया हंगामा, खंडासा पुलिस ने किसानों पर भांजी लाठी, कई किसान जमीन पर गिरे, थाना खंडासा के कुरावन सहकारी किसान केंद्र का मामला, जनपद में भारी किल्लत है यूरिया खाद की, सहकारी किसान केंद्रों पर लग रही है किसानों की भारी भीड़।

Taza Khabar