[19/10, 08:38] Basudev Yadaw Ayodhya: ✓✓
अयोध्या।
दीपोत्सव की तैयारी और प्रधानमंत्री के आगमन के मद्देनजर समीक्षा बैठक करेंगे सीएम। 11:55 पर पहुंचेंगे राम कथा पार्क हेलीपैड।12:05 पर करेंगे साकेत महाविद्यालय हेलीपैड का स्थलीय निरीक्षण। 12:20 बजे रामलला के मंदिर निर्माण स्थल का लेंगे जायजा। प्रधानमंत्री सबसे पहले पहुंचेंगे रामलला के परिसर।रामलला का दर्शन कर निर्माणाधीन स्थल पर जलाएंगे दीपक। सीएम राम कथा पार्क में तैयारियों का लेंगे जायजा।राम की पैड़ी दीपोत्सव स्थल का करेंगे सीएम निरीक्षण।दीपोत्सव की तैयारी और प्रधानमंत्री के आगमन को लेकर अंतरराष्ट्रीय रामकथा संग्रहालय में सीएम करेंगे अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक।सीएम के आगमन से पहले ही मुख्यमंत्री के सलाहकार और प्रदेश के वरिष्ठ अधिकारियों ने अयोध्या में डाल रखा है डेरा। प्रधानमंत्री का दूसरी बार होगा राम की नगरी में आगमन। राम जन्म भूमि मंदिर के शिलान्यास के समय पीएम पहुंचे थे अयोध्या। दोबारा पीएम के आगमन की तैयारियां जोरों पर।
✓✓
अयोध्या।
हिंदू महासभा के प्रदेश मंत्री राकेश दत्त मिश्र हाउस अरेस्ट।शहर के ककरही बाजार आवास पर पुलिस तैनात।आज हिंदू राष्ट्र निर्माण हस्ताक्षर अभियान के समर्थन में हिंदू महासभा और जय बजरंग सेना निकाल रही थी पदयात्रा।आज सीएम योगी है अयोध्या के दौरे पर।
[19/10, 12:37] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या पहुंचे पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह करेंगे मुख्यमंत्री का स्वागत।
[19/10, 13:08] Basudev Yadaw Ayodhya: ब्रेकिंग
अयोध्या।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नाथ पहुंचे अयोध्या।छठवें दीपोत्सव और पीएम के आगमन को लेकर करेंगे स्थलीय निरीक्षण।
[19/10, 21:00] Basudev Yadaw Ayodhya: अयोध्या।
पूर्व जिला पंचायत सदस्य हरिपाल वर्मा के पुत्र भूपेंद्र वर्मा का पीसीएस में हुआ चयन। विकासखंड मसौधा क्षेत्र के छतिरवा गांव निवासी चार बार जिला पंचायत सदस्य रहे हरिपाल वर्मा के पुत्र भूपेंद्र वर्मा का पीसीएस के निकले परिणाम में सब रजिस्टार पद पर चयन हुआ चयन।क्षेत्र में खुशी की लहर ।
……..
अयोध्या।
अवध विश्वविद्यालय में कार्यरत संतोष कौशल के छोटे भाई अभिषेक कुमार का भी पीसीएस में हुआ चयन। अयोध्या जनपद के कई यह अभ्यर्थियों ने पीसीएस में किया क्वालीफाई।
[19/10, 21:35] Basudev Yadaw Ayodhya: *धनतेरस* का महापर्व 22 अक्टूबर ( शनिवार ) को मनाया जाएगा । प्रदोष व्यापिनी त्रयोदशी तिथि होने के कारण धनतेरस 22 अक्टूबर को मनाया जाएगा । इस दिन धन प्राप्ति व ऐश्वर्य वृद्धि हेतु माता लक्ष्मी जी की आराधना की जाती है ।
*नरक चतुर्दशी एवं हनुमत् जयंती* का पर्व 23 अक्टूबर ( रविवार ) को मनाया जाएगा ।
प्रदोष एवं रात्रि में अमावस्या तिथि मिलने के कारण *दीपावली* का महापर्व 24 अक्टूबर ( सोमवार ) को मनाया जाएगा ।
*दीपावली के दिन पूजन का मुहूर्त सायं 6:36 से 8:33 के मध्य एवं रात्रि में 1:04 से 3:18 के मध्य सिंह लग्न में रहेगा ।*
25 अक्टूबर मंगलवार को *सूर्य ग्रहण* लगेगा जो कि भारत में दिखाई देगा ।
कार्तिक पूर्णिमा का पर्व 8 नवंबर ( मंगलवार ) को मनाया जाएगा । 8 नवंबर को ही *देव दीपावली* का उत्सव भी मनाया जाएगा ।
*वासुदेव यादव* Mob – 9455572878,
[19/10, 22:13] Basudev Yadaw Ayodhya: खाद्य सुरक्षा टीम की नाक नीचे उनकी सह पर पूरे जिले मे धडल्ले से बिक रहे है मिलावटी खाद्य पदार्थ
6 नमूने के साथ, 29 कुंतल नकली मिठाई बरामद
अयोध्या। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के अधिकारियों एक कुंभकरण की नींद नहीं टूट रही है और उनके नाक के नीचे खुलेआम नकली मिठाइयां और खाद्य पदार्थ धड़ल्ले से पूरे जिले में बेचे जा रहे हैं जिसका जीता जागता उदाहरण कौशलपुरी कॉलोनी में जानलेवा रचना से बनाए जा रहे बड़ी मात्रा में 29 कुंटल मिठाई बरामद हुई है बरामद करके खाद्य सुरक्षा विभाग अपनी पीठ थपथपा राज एपी दिवाली का त्यौहार सिर पर है और हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नकली मिठाइयां तेल सूजी आटा मैदा मिलावटी खाद्य पदार्थ अभी से धड़ल्ले से बाजारों में बेचे जा रहे हैं हद तो तब हो गया जब भारी मात्रा में बनी हुई मिठाई बरामद हुई और बनाने वाले संस्थान के पास इसका लाइसेंस भी नहीं था इतनी बड़ी चूक के बाद भी खाद्य विभाग के अधिकारी इसे अपनी बड़ी उपलब्धि मान रहे है। बिना लाइसेंस बाईपास स्थित भगवती नगर स्थित एक गोदाम में नुकसानदेह केमिकल सेफोलाईट,साइट्रिक एसिड, ग्लुकोज सिरप तथा सूजी से मिठाई बनाई जा रही थी।जानकारी पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के अधिकारियों ने छापामार मौके से 29 कुंतल मिठाई जब्त है। केमिकल समेत निर्मित मिठाइयों के कुल छह सैम्पल लिया है। सैंपल को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा।
शहर के नारायण ट्रेडर्स को होलसेल एंड रिटेल कारोबार का लाइसेंस मिला था। कारोबार के लिए उसने अपना गोदाम कौशलपुरी कॉलोनी के निकट भगवती नगर में बनाया है। इसी कारोबार की आड़ में दीपावली पर्व पर वह गोदाम में मिठाई बनाने का कारखाना चला रहा था। मामले की सूचना पर मंगलवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग के सहायक खाद्य आयुक्त मानिक चंद सिंह के नेतृत्व में टीम ने छापा मारा। मौके पर केमिकल और मिल्क पाउडर(स्किम्ड मिल्क), रिफाइंड, सूजी, ग्लूकोज सिरप से मिल्क केक तथा अन्य मिठाइयां तैयार हो रही थी। टीम ने मिष्ठान निर्माण का लाइसेंस मांगा तो मौके पर मौजूद कर्मी तथा प्रबंधक बगले झांकने लगे। इसके बाद टीम ने केमिकल और निर्मित मिठाइयों के तीन-तीन कुल 6 नमूने संकलित किए तथा लगभग तीन लाख कीमत की निर्मित 29 कुंटल मिठाई को जप्त कर लिया।
मुख्य सुरक्षा अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि नारायण ट्रेडर्स के भगवती नगर स्थित गोदाम में बिना लाइसेंस केमिकल की मदद से मिठाई बनाने का कारखाना संचालित किया जा रहा था। निर्मित मिठाइयों की जनपद के साथ आसपास के जनपदों में सप्लाई हो रही थी। मौके से टीम को सेफोलाइट, ग्लूकोस सिरप, साइट्रिक एसिड केमिकल के अलावा स्किम्ड मिल्क, सूजी आदि सामान और 29 कुंतल निर्मित मिठाई मिली है। मिष्ठान को जप्त कर 6 नमूने लिए गए हैं जिसको जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भिजवाया जाएगा। बिना लाइसेंस मिष्ठान निर्माण के मामले में कार्रवाई की जा रही है।

More Stories
कौशाम्बी 27 मार्च 26*नवरात्रि पर्व के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक ने मां शीतला धाम मंदिर का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा*
नई दिल्ली 27 मार्च 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें*
नई दिल्ली 27 मार्च 27* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर आज का राशिफल*