अयोध्या18सितम्बर23*अप्राकृतिक यौनाचार करना मदरसा शिक्षक को पड़ा भारी*
*गवानी पड़ी जान*
*दुष्कर्म के मामले में पहले भी जा चुका है जेल*
*मृतक की बहन की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज*
*आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार*
अयोध्या। खंडासा थाना क्षेत्र के घटौली चौराहा पर शनिवार भोर में हत्या के बाद शव मिलने की घटना में पुलिस ने मृतक की बहन शाजिया की तहरीर पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध हत्या और साक्ष्य छुपाने का केस पंजीकृत करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक मदरसा शिक्षक पीर फकीर बताकर अप्राकृतिक दुष्कर्म करता था। मौलवी ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को भी अपना निशाना बनाया था। जिसके कारण ही आरोपियों ने प्लानिंग के तहत उसकी हत्या कर दी हालांकि आरोपी मौलवी के लाश को छुपाने में कामयाब नहीं हो सके थे। मौलवी पहले भी अप्राकृतिक दुष्कर्म में जेल जा चुका है। पुलिस ने अभियुक्तों के निशादेही पर दो कुल्हाड़ी व दो मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों में दोस्ती है और मौलवी ने दोनों को अपना निशाना बनाया है। जबकि पुलिसिया कहानी से इतर ग्रामीणों की माने तो मौलवी का घटौली गांव में पहले से आना जाना था। आखिर किस झांसे में पड़कर दोनों नवयुवक मौलवी का निशाना बन गए। वह भी एक आरोपी अमेठी जिले से चलकर मौलवी से मिलने बराबर घटौली आया करता था। जानकारों का मानना है कि मौलवी की हत्या के पीछे कुछ और भी कहानी है। पुलिस को आरोपियों की कहानी पर यकीन करने से पहले अप्राकृतिक दुष्कर्म का शिकार दोनों आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कर दुष्कर्म होने की पुष्टि करना चाहिए।
खंडासा पुलिस ने सलीम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी भदाव कल्याण पुर थाना पीपरपुर जनपद अमेठी व मोहम्मद गुलफाम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी घटौली थाना खंडासा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार ने बताया कि बहन की तहरीर पर मुकदमा पंजीकृत कर दो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
👉 घटौली चौराहा पर शव छोड़कर भागने वाले दो युवकों को सर्विलास व खंडासा पुलिस की टीम ने पकड़ कर घटना का किया खुलासा
आप को बता दे की शनिवार को सुबह करीब 4/30 बजे घटौली चौराहे पर दो युवकों को बाइक से गिरते हुए ग्रामीणों ने देखा । उन्हे उठाने के लिए पास जाना चाहा इसी बीच दोनो युवक बाइक छोड़ कर वहां से भाग गए । ग्रामीण बाइक से गिरी तिरपाल की गट्ठर से हाथ का पंजा निकला देख दंग रह गए और चीखने चिल्लाने लगे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई।खबर मिलते ही सर्किल के तीनो थाना की पुलिस पहुंच गई और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
घटौली गांव में पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश से घटना का अनावरण करने के लिए टीम गठित की गई।
थाना खंडासा की पुलिस शनिवार को ही दो संदिग्धों को हिरासत में लेते हुए छान बीन शुरू कर दी थी। अंततोगत्वा रविवार को सर्विलाश एवं थाना खंडासा की पुलिस घटना का अनावरण किया।
पुलिस के मुताबिक सलीम पुत्र पीर मोहम्मद निवासी ग्राम भदाव कल्याणपुर जनपद अमेठी व मोहम्मद गुलफाम पुत्र मोहम्मद यासीन निवासी ग्राम घटौली थाना खंडासा जनपद अयोध्या को घटौली डबल नहर पुलिया के पास से पकड़ कर थाना लाया गया और पुलिसिया पूछताछ में दोनो ने जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने दोनों आरोपियों के निशादेही पर हत्या में प्रयुक्त दो कुल्हाड़ी बरामद किया । दोनो के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 202/2023 धरा 302,201 आईपीसी के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है।

More Stories
मथुरा 15 मार्च 26* फर्जी तरीके से परीक्षा पास कराने वाले एक अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
मथुरा 15 मार्च 26 *उपमहानिरीक्षक आगरा एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मथुरा द्वारा परीक्षा केदो का भ्रमण*
मथुरा 15 मार्च 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास के अभियोग में वांछित 02 अभियुक्तगण को किया गिरफ्तार ।*