अब्दुल जब्बार
अयोध्या18फरवरी24*माइनर में गिरकर युवक की मौत
भेलसर(अयोध्या)रूदौली कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में एक युवक की फिसलकर माइनर में गिरने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजा है।
जानकारी के अनुसार रूदौली कोतवाली की भेलसर चौकी क्षेत्र के ग्राम कूढा सादात निवासी एक युवक रविवार की सुबह पांच बजे भोर में अपने खेत की शारदा सहायक नहर निकली माइनर से सिंचाई करने के लिए जा रहा था जिसका अचानक पैर फिसल जाने से वह पानी से लबालब भरी माइनर में गिर गया जिसमें डूबने से उसकी मौत हो गई। युवक के माइनर में डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित ग्रामीणों की भारी भीड़ लग गई।लोगों ने इसकी सूचना तत्काल रूदौली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही कोतवाल देवेंद्र सिंह व एसएसआई वीरेंद्र राय तत्काल पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर माइनर से शव को बाहर निकलवा कर शव को कब्जे लेकर पीएम के लिए भेज दिया।इस सम्बंध में कोतवाल देवेंद्र सिंह ने बताया कि रविवार की सुबह ग्राम कूढा सादात निवासी समुराज पुत्र राम प्रसाद 30 वर्ष की माइनर में गिरने से मौत हो गई।मृतक के शव का पंचायत नामा भरकर पीएम के लिए भेज दिया गया।

More Stories
मथुरा 5 अप्रैल 26* “MISSION SHAKTI”* फैज़ 5.0 के तहत जिले के सभी तहसीलों में महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक*
मथुरा 5 अप्रैल 26*थाना वृन्दावन पुलिस द्वारा शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाले वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।*
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*DCC ने मेडिकल स्टोरों में सीसीटीवी कैमरा लगाना अनिवार्य करने का प्रस्ताव मंजूर किया है।