अयोध्या17मार्च24*मां से नाराज किशोरी दिल्ली से अयोध्या पहुंची*
मां की डांट से नाराज दिल्ली निवासी एक किशोरी ट्रेन पकड़ अयोध्या पहुँच गई। आरपीएफ ने चाइल्ड हेल्पलाइन की मदद से उसे सीडब्लू सी के समक्ष प्रस्तुत कराया है और फिर मां के सिपुर्द किया गया है। अयोध्या एक्सप्रेस दिल्ली से शनिवार सुबह अयोध्या पहुंची। यात्रियों में एक 15 वर्षीय किशोरी भी उतरी और प्लेटफार्म पर इधर-उधर घूम रही थी। रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की नजर पड़ी तो उन्होंने पूछताछ की। किशोरी ने अपना नाम पता काजल पुत्री संतोष कुमार निवासी उत्तम नगर नई दिल्ली बताया। कहा कि वह अपने नानी के घर बिहार जा रही है। बिहार के लिए ट्रेन पकड़नी है। आरपीएफ ने मामले की जानकारी चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर और परिवार को दी। जिला अस्पताल भेज मेडिकल व कोविड टेस्ट कराया। दिल्ली से मां के पहुँचने के बाद किशोरी को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। काउंसलिंग के बाद सीडब्लूसी अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी ने किशोरी को उसकी मां के सिपुर्द किया है। उनका कहना है कि मां की डांट से नाराज किशोरी ने अपने नानी के घर बिहार जाने की बात बताई है। आरपीएफ पोस्ट प्रभारी सोनू कुमार ने बताया कि किशोरी को परिवार के हवाले कर दिया है।

More Stories
नई दिल्ली 5 अप्रैल 26*इतिहास की मुख्य घटनाओं सहित पञ्चांग – मुख्यांश ..*
लखनऊ4 अप्रैल 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर लखनऊ की कुछ महत्वपूर्ण खबरें
भागलपुर 4 अप्रैल 26*भागलपुर में अवैध खनन गिरोह का भंडाफोड़, 7 आरोपी गिरफ्तार..