अयोध्या16अक्टूबर*किसान नेता अरविंद यादव को पुलिस ने किया हाउस आरेस्ट
फ़ोटो
अयोध्या। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर आज किसानों के लोकप्रिय नेता अरविंद यादव द्वारा पीएम व सीएम का पुतला दहन करने का कार्यक्रम था।
अतः पूर्ववत सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज रायगंज आरपी मिश्रा व दीवान सुभाष सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्यक्ष अरविंद यादव को किया हाउस अरेस्ट। उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने बताया कि भाजपा की हिटलरशाही व तानाशाही सरकार के आगे किसान झुकने वाला नहीं है। हर दिन मंहगाई की आग से यह सरकार जनता, किसानों व छात्र को अब जला रही है। इसको उखाड़ फेंकना है। जब तक तीनों कृषि का नया काला कानून वापस नहीं हो जाता। किसानों का धरना प्रदर्शन आंदोलन जारी रहेगा। हम सब लोकतांत्रिक ढंग से अपना विरोध नियम एवं कानून के दायरे में रहकर प्रकट करेंगे। सरकार व प्रशासन हम सबका उत्पीड़न बन्द करें।

More Stories
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26*दो किसानों के घर में अचानक लगी आग ट्रैक्टर सहित तीन भैंस झुलसी*
अयोध्या 16 फ़रवरी 26*विधानसभा घेराव मामले मे कांग्रेस नेताओं को हाउस अरेस्ट का सिलसिला शुरू
कौशाम्बी 16 फ़रवरी 26* यूपीआजतक न्यूज चैनल पर कौशाम्बी किया कुछ महत्वपूर्ण खबरें