February 11, 2026

UPAAJTAK

TEZ KHABAR, AAP KI KHABAR

अयोध्या13दिसम्बर*रूदौली क्षेत्र में मुफ्त डबल राशन का वितरण का नोडल अधिकारी ने लिया जायज़ा

अयोध्या13दिसम्बर*रूदौली क्षेत्र में मुफ्त डबल राशन का वितरण का नोडल अधिकारी ने लिया जायज़ा

[13/12, 9:02 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

अयोध्या13दिसम्बर*रूदौली क्षेत्र में मुफ्त डबल राशन का वितरण का नोडल अधिकारी ने लिया जायज़ा

भेलसर(अयोध्या)रुदौली ब्लाक क्षेत्र के गांवो में रविवार को सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक मुफ्त डबल राशन का वितरण सभी सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान पर किया गया।इस दौरान ग्राम भेलसर,अल्हवाना,रहीम गंज,बनगांवा,सरायपीर,खैरनपुर आदि गांवों में वितरण व्यवस्था का जायजा लेने नोडल अधिकारी भी पहुचे।
ग्राम भेलसर के कोटेदार कुतुबुद्दीन ने बताया कि मुफ्त डबल राशन वितरण के दौरान 212 कार्ड धारकों को गेहूं,चावल,चना,नमक व तेल का वितरण किया गया।राशन वितरण के साथ साथ आयुष्मान कार्ड बनाने का कैम्प भी लगाया गया था जिसमे भेलसर ग्राम की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नीता जायसवाल,अनीता श्रीवास्तव,मसर्रत,मिथलेश,नीलम आदि ने पूरे समय सहयोग करती रही।
[13/12, 9:02 AM] Abdul jabbar Ayodhya: अब्दुल जब्बार

विधायक ने निःशुल्क राशन वितरण महाभियान का किया आगाज

भेलसर(अयोध्या)अन्न महोत्सव के तहत विधायक रामचंद्र यादव ने तहसील क्षेत्र की एक दर्जन राशन की दुकानों पर पहुंचकर लाभार्थियों को राशन वितरण किया।विधायक ने रानीमऊ,इचौलिया,सराय अहमद,मीसा,गौहन्ना व कुशहरी गांव में उचित दर विक्रेताओं की दुकान पर राशन कार्डधारकों को राशन,नमक,चीनी,तेल व चना का वितरण किया।विधायक ने कहा कि गरीबों को होली तक मुफ्त राशन दिया जाएगा।यह डबल इंजन सरकार के कारण ही संभव हो पाया है कि प्रदेश के गरीबों को कोरोना की दूसरी लहर के दौरान भूखा नहीं सोना पड़ा।उन्होंने सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का बखान किया।इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक विनोद यादव,निर्मल शर्मा,सुनील मिश्र,तेज तिवारी,भगवान दीन,संतोष यादव,संतोष जायसवाल,हरिशंकर यादव,राम प्रेस यादव,बजरंग बली यादव मौजूद रहे।