अयोध्या12जनवरी24*अयोध्या में राममंदिर बनने के उपलक्ष्य में जरूरतमंदों को बांटा सैकड़ो कंबल।
अयोध्या। श्रीराम नगरी अयोध्या में रामलला का भव्य दिव्य मंदिर बनने के उपलक्ष में समाज सेवी संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव के नेतृत्व में केंद्रीय कार्यालय पर आज तिहूरा मांझा में आज सैकड़ो लोगों को कंबल वितरण किया गया और खुशियां प्रकट किया गया। इस दौरान संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश यादव ने कहा कि बरसों संघर्ष के बाद भगवान राम लला का मंदिर अयोध्या में बना है। इसी उपलक्ष्य में आज जरूरतमंदों को दीन दुखियों को सैकड़ो कंबल का वितरण किया गया है । उन्होंने कहा है कि हमारी संस्था 50,000 हजार कंबल वितरण करेगी ।जिसका श्री गणेश आज अयोध्या विधानसभा के तिहूरा माझा से आरंभ किया गया। उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को जब भगवान राम ललॉ अपने भव्य दिव्य मंदिर में विराजमान होंगे, तो सभी राम भक्तों को लड्डू प्रसाद का वितरण कराया जाएगा। उसकी तैयारी चल रही है। जबकि राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय ने कहा कि हमारे संस्था का लक्ष्य गरीब दीन दुखियों की मदद करना है। इस उपलक्ष में आज राम मंदिर बनने के उपलक्ष में सैकड़ो लोगों को कंबल का वितरण किया गया है। इस मौके पर ग्राम पंचायत तिहूरा माझा के प्रधान रामकरन यादव, संस्था के राष्ट्रीय महामंत्री जंग बहादुर उपाध्याय, जिला प्रभारी मो.जाबिर खान, जिलाध्यक्ष रविंद्र यादव, सोमई निषाद, रमेश निषाद, हृदय राम, दयाशंकर, भुनने भगत, कन्हैया गौड़, ओपी यादव , तकदीर अली आदि अन्य सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।

More Stories
चंडीगढ़10 फरवरी 26**इंद्रजीत मान के मार्केड पंजाब के चेयरमैन पद का कार्यभार संभालने पर एडवोकेट हरप्रीत सिंह ने दी शुभकामनाएँ
पूर्णिया बिहार 11 फरवरी 26*पूर्णिया पुलिस अधीक्षक ने की पुलिस सभा, दिए आवश्यक निर्देश
पूर्णिया बिहार11 फरवरी 26* विधायक विजय खेमका ने सदन में उठाए पूर्णिया के विकास के मुद्दे