अयोध्या*12अगस्त21*राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के नाम होगा एक अनोखा रिकॉ*र्ड पहली बार एक राष्ट्रपति करने जा रहे हैं ऐसा*
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को एक नया रिकॉर्ड बनाएंगे। वह पहले ऐसे राष्ट्रपति होंगे जो यह रिकॉर्ड बनाएंगे। दरअसल, राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद 29 अगस्त को रामनगरी पहुंचकर रामलला के दर्शन करेंगे। उनसे पहले किसी और राष्ट्रपति ने कभी राम जन्मभूमि परिसर में पैर नहीं रखा। राष्ट्रपति स्पेशल ट्रेन से लखनऊ से अयोध्या पहुंचेंगे और सबसे पहले रामलला के दर्शन और पूजन का उनका कार्यक्रम होगा। शाम को वह स्पेशल ट्रेन से वापस लखनऊ जाएंगे और वहां से दिल्ली लौट जाएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति बीती 25 जुलाई को स्पेशल ट्रेन से लखनऊ आए थे। तब वह नई दिल्ली स्टेशन से कानपुर के रास्ते लखनऊ पहुंचे थे। बीच में रूरा और कानपुर में वह रुके थे। इस तरह ट्रेन से कुछ ही दिन में यात्रा करने वाले वह पहले राष्ट्रपति हो जाएंगे। इससे पहले राष्ट्रपति कभी-कभार ही ट्रेन से यात्रा करते थे। खैर, बात हो रही अयोध्या की, तो रामनाथ कोविंद से पहले राष्ट्रपति के तौर पर ज्ञानी जैल सिंह भी अयोध्या आए थे। 1983 में जैल सिंह अयोध्या के दौरे पर आए थे, लेकिन वह रामलला के दर्शन करने नहीं गए थे। राम मंदिर का मसला तब काफी उछल गया था
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता निर्मल खत्री के आग्रह पर जैल सिंह ने अयोध्या का दौरा किया था। वह कनक भवन गए थे और वहां माथा टेका था। कनक भवन के बारे में कहा जाता है कि इस महल में भगवान राम और सीता रहा करते थे। जैल सिंह कनक भवन के अलावा गुरुनानक पुरा इलाके में भी गए थे। उनके अयोध्या दौरे के वक्त कांग्रेस के बड़े नेता उनके साथ थे।
*अयोध्या दीपोत्सव*
बताया जाता है कि ज्ञानी जैल सिंह को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी थी। अब राष्ट्रपति कोविंद के दौरे के लिए प्रशासन सारी व्यवस्था कर रहा है। डीएम अनुज कुमार झा और एसएसपी शैलेष पांडेय ने अयोध्या स्टेशन का दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था के बारे में जानकारी जुटाई।
More Stories
*रोहतास17मई25* में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर डीएम ने की बैठक, अधिकारियों को मिले टास्क*
* नई दिल्ली17मई25*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर रात 10 बजे की बड़ी खबरें…*
उत्तराखंड17मई25*ऋषिकेश एम्स के डाक्टर ने बांटी थी मिठाई, फिर की थी आपत्तिनजक पोस्ट