ब्रेकिंग
अयोध्या11नवम्बर 25*आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह आज अयोध्या पहुंचे और एक होटल के सभागार में प्रेसवार्ता की।
उन्होंने घोषणा की कि 12 नवंबर से सरयू से संगम “सामाजिक न्याय यात्रा” की शुरुआत होगी।
यह यात्रा 24 नवंबर को प्रयागराज संगम पर समाप्त होगी।
यात्रा का उद्देश्य है — बेरोजगारी, आर्थिक संकट और सामाजिक अन्याय के खिलाफ जनजागरण करना।
इस यात्रा में युवा, किसान, शिक्षक और समाज के सभी वर्गों की भागीदारी होगी।
संजय सिंह ने दिल्ली ब्लास्ट पर केंद्र सरकार को घेरा।
उन्होंने कहा — लाल किले पर आतंकी हमले में नौ की मौत और कई घायल हुए, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी भूटान यात्रा पर हैं। देश में कोई भी आतंकी हमला युद्ध माना जाएगा।
उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे समय में पीएम को विदेश यात्रा रद्द कर देश की चिंता करनी चाहिए थी।
बिहार चुनाव को लेकर संजय सिंह ने कहा कि “SIR” के जरिए बड़ा चुनावी घोटाला हुआ है।
उन्होंने दावा किया कि 80 लाख वोट काटे गए, 5 लाख डुप्लीकेट वोट, 1 लाख फर्जी नाम और 315 विदेशी नागरिकों के नाम वोटर सूची में पाए गए — जिसका असर चुनाव परिणामों पर पड़ सकता है।
इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह भी मौजूद रहे।

More Stories
पूर्णिया बिहार 16 मार्च 26*बिहार में मोटापा बना ‘साइलेंट किलर’, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
नई दिल्ली 6 मार्च 26*यूपीआजतक न्यूज चैनल पर शाम की देश राज्यों से बड़ी खबरे…*
पूर्णिया बिहार 6 मार्च 26*पूर्णिया में छात्राओं की सुरक्षा के लिए उड़ान गश्ती की कार्रवाई, अपराधियों पर नकेल